END vs IND Test: जीत के बाद विराट और तेंदुलकर ने दी बधाई, गौतम गंभीर का वीडियो वायरल!

eng-vs-ind-test-win-virat-sachin-gambhir-viral-video

END vs IND Test: जीत के बाद विराट और तेंदुलकर ने दी बधाई, गौतम गंभीर का वीडियो वायरल!

end vs ind test जीत के बाद विराट और तेंदुलकर ने दी बधाई गौतम गंभीर का वीडियो वायरल

Read More: India vs England 2-2 series draw: भारतीय टीम का जलवा… 6 रन के लिये तरसे अंग्रेज, हारा मैच जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रा 

जीत के बाद का गंभीर का वीडियो...

वीडियो में गौतम गंभीर काफी खुश नजर आ रहे हैं, साथ ही पूरी टीम खुशी से झूमते नजर आई, सभी खिलाड़ियों ने एक - दूसरे को गले लगाया। चीखते हुए खुशी जाहिर की। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी बनी जीत की वजह चारो तरफ लोग सिराज और कृष्णा की तारीफ कर रहें हैं।

जीत के बाद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि-

"शरीर ठीक है, मुझे परवाह नहीं कि यह छठा ओवर है या नौवां, मैं अपने लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए गेंदबाजी करता हूं।"

आगे कहा कि-

"मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है, अगर आप 1.4 अरब लोगों में से 11 खिलाड़ियों का हिस्सा हैं तो आपको खेल के प्रति ईमानदार रहना होगा और उस पर काम करना होगा। विश्वास जरूरी है।"

जडेजा ने सिराज का बढ़ाया था हौसला...

सिराज ने बताया कि रवींद्र जडेजा ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि- "अपने पिता के बारे में सोच और उन्‍होंने कितनी तकलीफ उठाई और तुझे उनके लिए ये करना (जीतना) है।

विराट ने दी जीत की बधाई....

किंग कोहली ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि- "टीम इंडिया की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमें यह जीत दिलाई है। सिराज का नाम मैं स्पेशल तौर पर लेना चाहूंगा, जिन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके लिए बेहद खुश हूं।"

सचिन तेंदुलकर ने भी दी बधाई..

"टेस्ट क्रिकेट... रोंगटे खड़े कर देने वाला। सीरीज 2-2, प्रदर्शन 10/10! भारत के सुपरमैन! क्या शानदार जीत है। ????"

सिराज जैसा कोई नहीं!

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हालिया टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज के सभी 5 टेस्ट मैच खेले और कुल 113 ओवर (185.3 ओवर) गेंदबाजी की। सिराज सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 23 विकेट लेकर टॉप विकेटटेकर बने। उनका औसत 32.43 और इकॉनमी रेट 4.02 रहा। इस दौरान सिराज ने दो बार 5 या उससे अधिक विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट लेकर 70 रन देना रहा। निरंतरता, आक्रामकता और धारदार गेंदबाज़ी के चलते सिराज ने साबित कर दिया कि फिलहाल उनके जैसा कोई नहीं!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।