Emerging Asia Cup 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया रिकॉर्ड, 42 गेंदों में जड़े 144 रन!

emerging-asia-cup-2025-vaibhav-suryavanshi-144-runs-record

Emerging Asia Cup 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया रिकॉर्ड, 42 गेंदों में जड़े 144 रन!

emerging asia cup 2025 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया रिकॉर्ड 42 गेंदों में जड़े 144 रन

Cricketer Smriti Wedding Card Viral: स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति के शादी की डेट आई सामने, कार्ड वायरल…

सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड...

इंडिया-ए की शुरुआत भले अच्छी न रही हो, लेकिन तीसरे नंबर पर आए वैभव ने मैदान संभाल लिया। उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के लगाकर UAE के गेंदबाजों पर कहर बरपाया। उनका शतक सिर्फ 32 गेंदों में पूरा हुआ—जो उनकी टी-20 करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है।

नमन धीर और जितेश शर्मा ने भी की तेज बैटिंग...

नमन धीर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंद पर 83 रन ठोक दिए, रमनदीप सिंह 6 रन पर नॉटआउट रहे। सभी ने मिलकर स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया।

UAE टीम 150 भी नहीं बना सकी...

298 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए UAE की टीम दबाव में आ गई। सोहैब खान ने 63 रन बनाए, मुहम्मद अरफान ने 26 रन किए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके और टीम 149 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह ने 3 विकेट, हर्ष दुबे ने 2 विकेट और यश ठाकुर और रमनदीप ने 1-1 विकेट लिया।

13 साल की उम्र में ही कर चुके थे अंडर-19 में शतक...

वैभव की पहचान कम उम्र में ही बन गई थी। 2024 में उन्होंने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ शतक लगाकर सबका ध्यान खींच लिया था।

IPL में भी जड़ा सबसे तेज शतक...

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा था। शुरुआत में मौका कम मिला, लेकिन जैसे ही अवसर मिला—उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड बना दिया। वे IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।

तेज सेंचुरी की लिस्ट में अब पंत के बराबर...

32 गेंदों पर शतक लगाकर वैभव ने भारतीय खिलाड़ियों में ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है। दुनिया में सबसे तेज टी-20 शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।