Elvish Yadav Comment Controversy: चुम दरांग पर किये गये कमेंट पर विवाद, NCW ने भ...

elvish-yadav-comment-chum-darang-ncw-summons-reaction

Elvish Yadav Comment Controversy: चुम दरांग पर किये गये कमेंट पर विवाद, NCW ने भेजा एल्विश को समन..जानिए एल्विश का रिएक्शन

elvish yadav comment controversy चुम दरांग पर किये गये कमेंट पर विवाद ncw ने भेजा एल्विश को समनजानिए एल्विश का रिएक्शन

एल्विश यादव को (NCW)ने भेजा समन एल्विश यादव ने चुम दरांग को लेकर एक कमेंट किया था, जो अब उन पर भारी पड़ रहा है, उसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एल्विश पर बड़ा एक्शन लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए एल्विश को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। उन्हें अब अपने बयान के लिए आयोग को जवाबजदारी देनी होगी। वहीं अब खबर आ रही है कि एल्विश यादव लाफ्टर शेफ 2 में नजर नहीं आएंगे। एल्विश यादव के काम की बात करें तो यूट्यूबर इन दिनों कलर्स चैनल के कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 2 का हिस्सा हैं। लेकिन विवादित बयान के चलते उन्हे इस शो से हटाने की मांग की जा रही है।

बी. एन. तिवारी की चेतावनी

एक इंटरव्यू के दौरान बी. एन. तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'कलर्स चैनल का यह कदम न केवल दुखद है, बल्कि यह पूरी तरह से गलत है। जिस शख्स पर ड्रग्स और 'वाइल्ड नाइट' जैसे गंभीर आरोप हैं और जिसे सांप और अन्य मामलों में भी फंसा पाया गया है, उसे बार-बार टीवी शो में बुलाना यह बिल्कुल निंदनीय है। ऐसे लोग युवाओं पर बुरा असर डालते हैं। अगर हम इन्हें हीरो बनाएंगे तो यह समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएगा। ऐसे लोगों का बायकॉट करना चाहिए ताकि समाज को सही संदेश मिले। एल्विश यादव जैसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।  

एल्विश ने चुम पर ऐसा क्या कमेंट किया? कि हुए ट्रोल

दरअसल एल्विश ने अपने पॉडकास्ट’ में चुम के बारे में कहा था कि करणवीर को पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसे पसंद आती है, उसका टेस्ट खराब था, उसके नाम में ही अश्लीलता है। उसका नाम चुम है और काम उसने गंगूबाई में किया है। एल्विश यादव के इस रेसिस्ट कमेंट को सुनने के बाद यूजर्स ने उनकी बुरी तरह ट्रोल किया।

ट्रोल के बाद एल्विश का बयान आया सामने..

"मेरे पॉडकास्ट के एक बयान को आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट निकालकर मिसलीडिंग तरीके से पेश किया जा रहा है। किसी को निशाना बनाने या अपमानित करने का कभी कोई इरादा नहीं था. मैंने हमेशा सम्मान और समावेशिता में यकीन किया है। उन्होंने आगे कहा जो लोग मुझे जानते हैं, वो ये चीज अच्छे से समझते हैं। कि मेरे मन में सभी के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे शब्दों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश करते हुए एक झूठी कहानी गढ़ी जा रही है.ये पूरा मुद्दा नस्लवाद के झूठे आरोपों पर बेस्ड है, जो बिल्कुल भी सच नहीं है. मैंने अपने अगले व्लॉग में क्लैरिफिकेशन भी दिया मैं हमेशा पॉजिटिविटी के पक्ष में खड़ा रहा हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।"

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।