CM Yadav e-payment: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने ठेले वाले से खरीदे फल,किया ई-पेमेंट

dr-mohan-yadav-buys-fruits-from-street-vendor-e-payment

CM Yadav e-payment: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने ठेले वाले से खरीदे फल,किया ई-पेमेंट

cm yadav e-payment प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने ठेले वाले से खरीदे फलकिया ई-पेमेंट

ठेले वाले से खरीदे फल, किया ई-पेमेंट

CM Yadav e-payment: खबर राजधानी भोपाल से है जहां...गुरुवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे नगर इलाके में अचानक पहुंचकर फल के ठेले से फल खरीदे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल इंडिया की मिसाल पेश करते हुए ई-पेमेंट के जरिए भुगतान किया। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

ठेले वालों से की बातचीत, जाना हालचाल

फल खरीदने के बाद डॉ. यादव ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार स्थानीय व्यापारियों को काफी सुकून देने वाला रहा।

आम नागरिकों से भी हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बाजार में मौजूद अन्य आम नागरिकों से भी आत्मीय बातचीत की। लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खुशी जताई और उनसे सीधा संवाद किया। बिना किसी बड़े लाव-लश्कर के सीएम का जनता से मिलना लोगों को बेहद अपनापन देने वाला अनुभव रहा।

बिना तामझाम के पहुंचे बाजार, केवल दो वाहन साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सादे अंदाज में मात्र दो वाहनों के साथ बाजार पहुंचे। लगभग 15 मिनट वहां रुककर फल खरीदे और फिर बिना किसी हो-हल्ले के अपने निवास लौट गए। मुख्यमंत्री की यह सादगी लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश छोड़ गई।

ट्रैफिक पर दिए अनुशासन के निर्देश

CM Yadav e-payment: मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैफिक सिग्नल पर सामान्य नागरिकों की तरह वाहन रोका जाए और केवल ग्रीन लाइट होने पर ही आगे बढ़ा जाए। यह संदेश नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक और समानता का अनुभव कराने वाला रहा।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।