Firing at Disha Patani's House: दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

disha-patani-house-firing-lawrence-gang

Firing at Disha Patani's House: दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

firing at disha patanis house दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Elvish Yadav Jannat Dating: जन्नत जुबैर को डेट कर रहे हैं एल्विश यादव, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें! आपको बता दें कि, फायरिंग के दौरान घर पर दिशा के पिता जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी और बहन खुशबू पाटनी घर पर ही मौजूद थे। लेकिन दिशा घर पर नहीं थी वो इन दिनों मुंबई में हैं।

पुलिस की दिशा के घर में तैनाती और जांच..

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार सहम गया। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए। SSP बरेली ने बताया कि फायरिंग करीब सुबह 3:30 बजे हुई थी। घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV फुटेज में 2 संदिग्ध हमलावर बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी...

फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। दोनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। गैंग ने फेसबुक पोस्ट कर दावा किया कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया, इसी कारण फायरिंग की गई। पोस्ट में लिखा गया – “यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।”

लॉरेंस गैंग के सदस्य ने फेसबुक पर किया पोस्ट ...

रोहित गोदारा नाम के एक शक्स ने लिखा कि -

"भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।"

फेसबुक पर फिल्म इंडस्ट्री पर दी चेतावनी...

आगे चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि-

"मैसेज सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।"

आखिर दिशा के घर क्यों हुई फायरिंग?

30 जुलाई को दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी कर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर कड़ा बयान दिया था।

खुशबू ने कहा था –

"ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि 'मुंह मारना' क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?" खूशबू ने आगे कहा कि- "ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है?"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

अनिरुद्धाचार्य का विवादित प्रवचन...

विवाद एक वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें एक भक्त ने उनसे शादी पर सवाल पूछा था कि -
'गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं।'

जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था –

“इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी।”

अनिरुद्धाचार्य ने कथा में भी लड़कियों पर की थी टिप्पणी?

उन्होंने कहा था कि -
"पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।"

माफी मांग चुके अनिरुद्धाचार्य...

विवाद बढ़ने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा –
“राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। मेरी बात अधूरी सुनकर बहनों का दिल दुखा, उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य नारी का अपमान करना नहीं था। नारी तो हमारी लक्ष्मी है।”

पुलिस अलर्ट पर...

फायरिंग के बाद पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी किया है। फिलहाल परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।        

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

राज्य

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन महीने के लिए कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बरेली में विशेष उपाय जैसे मांस-मछली की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

राज्य

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

सुखबीर बादल को बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों में SIT ने समन जारी किया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।