बिहार में एक सीट भी नहीं जिता पाए मध्यप्रदेश कांग्रेस के धुरंधर, दिग्विजय और पट...

digvijay-patwari-bihar-election-results-2025

बिहार में एक सीट भी नहीं जिता पाए मध्यप्रदेश कांग्रेस के धुरंधर, दिग्विजय और पटवारी थे स्टार प्रचारक

बिहार में एक सीट भी नहीं जिता पाए मध्यप्रदेश कांग्रेस के धुरंधर  दिग्विजय और पटवारी थे स्टार प्रचारक

digvijay patwari bihar election results 2025: दिग्विजय और पटवारी स्टार प्रचारक

कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में मध्यप्रदेश से दो नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, को शामिल किया। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत एक दर्जन से अधिक अन्य नेताओं ने बिहार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इनमें विधायक एवं किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस की अन्य इकाईयों के नेता शामिल थे। हालांकि, इनमें से कोई भी नेता बिहार में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं बनवा पाया।

बिहार चुनाव में दोनों स्टार प्रचारक खुद हारे

कांग्रेस नेतृत्व ने मध्यप्रदेश से जिन दो नेताओं को स्टार प्रचारकों में शामिल किया था, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वे दोनों ही मध्यप्रदेश में खुद चुनाव हार गए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतू पटवारी इंदौर जिले की राऊ सीट से भाजपा के मधु वर्मा से 35,522 वोटों से हार गए थे। जबकि दिग्विजय सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट से भाजपा के रोडमल नागर से 1,46,089 वोटों से चुनाव हारे थे।

परिणामों को लिए SIR जिम्मेदार-दिग्विजय

परिणाम को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसी पदाधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव परिणाम के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि “जो मेरा शक था, वही हुआ।”

कांग्रेस को संगठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: दिग्विजय सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि “जो मेरा शक था वही हुआ। 1.62 करोड़ वोट कटे, 20 लाख वोट जुड़े, उसमें से 5 लाख वोट बिना स्कूफॉर्म भरे बड़े गए। अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग से कटे। ईवीएम पर भी शंका बनी हुई है। कांग्रेस नेतृत्व को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है, न कि रैली और जनसभा का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।”

कांग्रेस को केवल 5 सीटों पर जीत

घोषित परिणामों के अनुसार, बिहार में कांग्रेस को केवल 5 सीटों पर जीत मिली है, जो कि 2020 के चुनाव परिणाम की तुलना में 14 सीटें कम हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार में 19 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार यह संख्या केवल 5 पर सिमट गई है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सनातन

16 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

16 July 2026 Rashifal: जानें 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति का सटीक राशिफल।

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।