Dhoni IPL Return Soon: इम्पैक्ट प्लेयर बनकर धोनी कर सकते हैं IPL में वापसी!

dhoni-ipl-return-soon-as-a-impact-player

Dhoni IPL Return Soon: इम्पैक्ट प्लेयर बनकर धोनी कर सकते हैं IPL में वापसी!

dhoni ipl return soon इम्पैक्ट प्लेयर बनकर धोनी कर सकते हैं ipl में वापसी

Dhoni IPL Return Soon: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले हफ्ते तक टीम में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह बड़े मुकाबले के लिए तैयार हो सकते हैं।

चोट की वजह से बाहर हैं धोनी

IPL शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी के पिंडली में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 3 हफ्तों में नहीं खेल सके। लेकिन अब उनके वापसी की चर्चा जोरो पर है। कहा जा रहा है कि, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में या फिर 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों से माही टीम में वापसी कर सकते है।

SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे माही

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ है। टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि इस मैच में धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे। उनकी पूरी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। CSK के सूत्रों ने कहा कि-'धोनी अभी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हम उनकी फिटनेस के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है।'

नेट्स में जोरदार प्रैक्टिस

महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैच नहीं खेल रहे हों, लेकिन नेट प्रैक्टिस में लगातार प्रैक्टिस कर रहें हैं। हाल ही में उन्होंने लंबी बल्लेबाजी की और खासतौर पर 'रेंज हिटिंग' पर फोकस किया। पुराने अंदाज में लंबे छक्के जड़ते नजर आए, जिससे लग रहा है कि उनकी लय पूरी तरह वापस आ चुकी है।

इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं माही

वापसी के बाद धोनी की भूमिका को लेकर चर्चा तेज है। फिलहाल संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में टीम धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतार सकती है, ताकि उन्हें विकेटकीपिंग और दौड़ने का अतिरिक्त बोझ न पड़े और उनकी पावर हिटिंग का फायदा टीम को मिल सके।
IPL 2026 में CSK का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 2 में जीत मिली। वहीं 3 में करारी हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट टेबल पर टीम 8वें स्थान पर है।   Also Read- GT Vs KKR IPL 2026: क्या KKR गुजरात को हराकर दर्ज कर पाएगी सीजन की पहली जीत?

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।