D Gukesh Prague Chess Festival 2026: डी गुकेश का खराब फॉर्म जारी, गुकेश ने फैंस से मांगी माफी!

d-gukesh-apologises-to-fans-after-draw-vs-parham-maghsoodloo

D Gukesh Prague Chess Festival 2026: डी गुकेश का खराब फॉर्म जारी, गुकेश ने फैंस से मांगी माफी!

d gukesh prague chess festival 2026 डी गुकेश का खराब फॉर्म जारी गुकेश ने फैंस से मांगी माफी

D Gukesh Prague Chess Festival 2026: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश प्राग इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। 7 राउंड में से 3 में हार मिली तो 4 मैच ड्रॉ रहें, इसके बाद उन्होंने अपने व्यवहार के लिए फैंस से माफी भी मांगी।

D Gukesh Prague Chess Festival 2026: फैंस से मांगी माफी

गुकेश ने द ग्रैंडमास्टर केटी त्सात्सालाशविली बातचीत के दौरान कहा कि- वो एकांत रहना चाहते थे, उन्होंने कहा कि वे रोज स्टेडियम आने वाले समर्थकों की सराहना करते हैं, लेकिन कुछ दिनों तक अकेले रहना चाहते थे। आमतौर पर मैच के बाद वे ऑटोग्राफ और फोटो देते हैं, लेकिन यहां उनका मूड ठीक नहीं होने की वजह से ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने फैंस से इसके लिए क्षमा मांगी और कहा कि उनका समर्थन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

टीम और परिवार का मजबूत सहारा

गुकेश ने स्वीकार किया कि वे अच्छा नहीं खेल पाए और मौकों का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने इसे अपना सबसे खराब टूर्नामेंट बताया। गुकेश ने कहा कि-' वे कोच ग्रजेगोरज गाजेव्स्की के साथ प्राग आए हैं और मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन के साथ काम कर रहे हैं। गुकेश ने कहा कि- उनकी टीम, खासकर माता-पिता, इस मुश्किल समय में उनका सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं।

[caption id="attachment_139115" align="alignnone" width="1625"]ग्रैंडमास्टर केटी त्सात्सालाशविली से बातचीत ग्रैंडमास्टर केटी त्सात्सालाशविली से बातचीत[/caption]

डिफेंसिव ताकत पर भरोसा, लेकिन किस्मत साथ नहीं

कमेंटेटर अलोजिजे जानकोविच गुकेश को बेहतरीन डिफेंसिव खिलाड़ियों में गिनते हैं। इस पर गुकेश ने सहमति जताई और कहा कि मुश्किल स्थिति में टिके रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया, जिससे वे निराश हैं।

[caption id="attachment_139116" align="alignnone" width="1577"]अरविंद चिदंबरम vs डी गुकेश अरविंद चिदंबरम vs डी गुकेश[/caption]

लाइव रैंकिंग में 20वें स्थान पर खिसके

प्राग टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम से हार के बाद गुकेश की लाइव चेस रैंकिंग में गिरावट आई है। वे अब 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं और टूर्नामेंट में आखिरी पायदान पर चल रहे हैं। यह हार उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Grandmaster-D-Gukesh

संबंधित सामग्री

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।