Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच!

cricket-in-olympics-2028-t20-format-return-after-128-years

Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच!

cricket in olympics 2028 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच

Cricket in Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट की 128 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी होने जा रही है। क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है। Read More: IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान! आपको बता दें कि, सभी मुकाबले T-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और यह मुकाबला 12 जुलाई 2028 में शुरु होगा और 29 जुलाई 2028 तक चलेगा। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल...

पोंमोना के फेयर ग्राउंड्स में बनेगा अस्थायी स्टेडियम...

लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्टेडियम में क्रिकेट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसके लिए एक अस्थायी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

भारतीय समयानुसार मैच का समय...

फैंस के लिए मैच का समय तोड़ा असामान्य सा है, क्योकि भारतीय समय के अनुसार मैच रात 9.30 बजे, जबकि दूसरा मुकाबला अगले दिन सुबह 7 बजे से शुरु होगा। ज्यादातर इस टूर्नामेंट में एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। वहीं 14 जुलाई और 21 जुलाई को कोई मुकाबला नहीं होगा।

मैंन्स और वोमेंस वर्ग में 6-6 टीमें करेंगी पार्टीसिपेट...

इस टूर्नामेंट में मेंस और वोमेंस वर्ग में 6 -6 अंतरराष्ट्रीय टीमें खेलेंगी। इसमें कुल मिलाकर 180 खिलाड़ी भाग लेंगे, हर टीम के लिए 15 खिलाड़ियो को चुना जाएगा। आपको बता दें कि ओलिंपिक आयोजकों की ओर से अब तक को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं, हालांकि, इसकी मेजबानी कर रहें USA की टीम का खेलना तो पहले से तय माना जा रहा है। बाकी 5 टीमों का क्वालिफाइंग राउंड होगा।

यादगार विरासत छोड़ने की कोशिश करेंगे'- LA की मेयर करेन बास...

लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने कहा,
“जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम हर इलाके को उजागर करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि LA ओलिंपिक 2028 एक यादगार विरासत बनकर रह जाए।”

USA ने पहले टी-20 वर्ल्ड कप किया होस्ट...

USA ने 2024 में वेस्ट इंडीज के साथ मिलकर टी-20 वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी की थी। न्यूयॉर्क, डलास और फ्लोरिडा जैसे शहरों में मुकाबले हुए थे। भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले की मेजबानी भी न्यूयॉर्क ने की थी।

1900 में हुआ था ओलिंपिक में क्रिकेट का आखिरी बार मुकाबला...

क्रिकेट को आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था। उस समय केवल एक मैच खेला गया था जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से क्रिकेट ओलिंपिक से बाहर रहा।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी मिल चुकी है जगह

क्रिकेट को 2 बार कॉमनवेल्थ गेम्स (1998 और 2022) में और तीन बार एशियन गेम्स (2010, 2014, 2023) में शामिल किया गया। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। '  

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।