CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष ...

cm-mohan-yadav-guru-purnima-visit-bhopal-ujjain

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष दौरा... भोपाल-उज्जैन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

cm mohan yadav guru purnima visit गुरु पूर्णिमा पर सीएम डॉ मोहन यादव का विशेष दौरा भोपाल-उज्जैन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री की व्यस्त दिनचर्या

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरुवार यानि आज 10 जुलाई को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11:15 बजे समत्व भवन से वर्चुअल माध्यम से नर्मदापुरम के गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को संबोधित कर करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य भर के शिक्षकों, विद्यार्थियों और गुरुओं के सम्मान को समर्पित रहेगा।

कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में विशेष आयोजन

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय, भोपाल पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान समारोह और विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उज्जैन के कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग

भोपाल से दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में स्थानीय स्तर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा से जुड़े विविध कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहेगी। इन आयोजनों में वे प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा को लेकर अपने विचार भी साझा करेंगे।

भोपाल वापसी और महत्त्वपूर्ण बैठक

शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से भोपाल लौटेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे समत्व भवन में नवीन शासकीय भर्तियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभागीय अधिकारीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अमले के साथ भर्तियों की पारदर्शिता और प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

गुरु के सम्मान में मुख्यमंत्री की विशेष पहल

CM Mohan Yadav Guru Purnima Visit: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरुओं के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चाहे विद्यालय भवन का लोकार्पण हो या शिक्षकों का सम्मान, मुख्यमंत्री का यह प्रयास शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

संबंधित सामग्री

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन की शानदाबर बल्लेबाजी ने CSK को जीत दिला दी

खेल

CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन की शानदाबर बल्लेबाजी ने CSK को जीत दिला दी

In the IPL 2026 season, CSK defeated DC by 8 wickets at Arun Jaitley Stadium in Delhi. Sanju Samson starred with 87 runs.

2 दिन में सिर्फ 3 जहाज… और ट्रम्प ने रोक दिया ऑपरेशन! क्या होर्मुज में अमेरिका पीछे हट गया?

देश-विदेश

2 दिन में सिर्फ 3 जहाज… और ट्रम्प ने रोक दिया ऑपरेशन! क्या होर्मुज में अमेरिका पीछे हट गया?

होर्मुज में अमेरिका ने अचानक ऑपरेशन रोक दिया। ट्रम्प ने पाकिस्तान की अपील का हवाला दिया, जबकि ईरान इसे अपनी जीत बता रहा है। जानें पूरा असर।

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।