CM सोरेन ने सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

cm-hemant-soren-tribute-serengsia-valley-martyrs-development-projects

CM सोरेन ने सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

cm सोरेन ने सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

CM Soren Serengsia Valley Martyrs: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम के सरेंगसिया पहुंचे, जहां उन्होंने सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया।

‘गांवों से चलने वाली सरकार’ 

सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव के समय वादें करती है, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भूल जाती है। [caption id="attachment_131891" align="alignnone" width="567"]सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि[/caption]

CM Soren Serengsia Valley Martyrs: शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन को समय-समय पर सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता है। CM ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की भी जानकारी दी। शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना लक्ष्य

अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील 

CM Soren Serengsia Valley Martyrs: कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सेरेंगसिया घाटी के शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों का बलिदान केवल स्मरण का विषय नहीं, बल्कि समाज और सरकार दोनों के लिए जिम्मेदारी का संकल्प है। पोटका विधायक ने युवाओं से अपने इतिहास और संस्कृति को जानने, शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की। आयोजन के दौरान “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।