जनता की शिकायतें सुनने मैदान में उतरे 35 सीनियर IAS, CM भजनलाल का 10 कॉल फॉर्मूला

cm-bhajanlal-10-call-formula-ias-officers-public-grievances

जनता की शिकायतें सुनने मैदान में उतरे 35 सीनियर IAS, CM भजनलाल का 10 कॉल फॉर्मूला

जनता की शिकायतें सुनने मैदान में उतरे 35 सीनियर ias cm भजनलाल का 10 कॉल फॉर्मूला

CM Bhajanlal 10 Call Formula: राजस्थान में जनसुनवाई के तरीके को पूरी तरह बदलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के 35 सीनियर IAS अधिकारियों को मैदान में उतारा। अब Secretary से लेकर Additional Chief Secretary रैंक के अधिकारी सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर 181 पर तैनात रहेंगे। ये अधिकारी न केवल कॉल रिसीव करेंगे, बल्कि सीधे जनता की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश देंगे।

10 कॉल फॉर्मूला

मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देशानुसार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

  • ड्यूटी रोस्टर: 35 वरिष्ठ अधिकारियों की अलग-अलग दिन ड्यूटी लगाई गई।
  • अनिवार्यता: हर अधिकारी को अपनी शिफ्ट के दौरान कम से कम 10 कॉल रिसीव करने है। 
  • फीडबैक: अधिकारी न केवल शिकायतें सुनेंगे, बल्कि पोर्टल पर लंबित पुरानी शिकायतों के समाधान की भी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे।

4 मार्च से शुरू होगी

यह पहल 4 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक एक अभियान के रूप में चलेगी। इस दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि संपर्क पोर्टल पर जो शिकायतें अटकी हुई हैं, उनका निपटारा तुरंत हो। ACS कुलदीप रांका, संदीप वर्मा, अभय कुमार, शिखर अग्रवाल और अपर्णा अरोड़ा जैसे नाम इस ड्यूटी रोस्टर में शामिल हैं।

CM Bhajanlal 10 Call Formula: CM का निरीक्षण

पिछले कुछ हफ्तों में मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर के कई औचक निरीक्षण किए थे। एक बार तो उन्होंने खुद हेडफोन लगाकर शिकायतकर्ता से बात की और उसे समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री शर्मा का मानना है कि जब बड़े अधिकारी सीधे जनता से बात करेंगे, तो निचले स्तर का प्रशासन ज्यादा मुस्तैदी से काम करेगा।

 

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।