CM भजनलाल ने चेटीचंड के जुलूस को दिखाई हरी झंड़ी, हजारों श्रद्धालु उमड़े

cm-bhajan-lal-cheti-chand-procession-jaipur-celebrations

CM भजनलाल ने चेटीचंड के जुलूस को दिखाई हरी झंड़ी, हजारों श्रद्धालु उमड़े

cm भजनलाल ने चेटीचंड के जुलूस को दिखाई हरी झंड़ी हजारों श्रद्धालु उमड़े

CM Bhajanlal Chetichand: सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व पूरे राजस्थान में धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। जयपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं अजमेर में जुलूस ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। दोनों शहरों में सिंधी समाज ने परंपरागत आस्था और उत्साह का संगम प्रस्तुत किया।

चेटीचंड के जुलूस को दिखाई हरी झंड़ी

CM ने दिखाई हरी झंड़ी

राजधानी जयपुर में चौगान स्टेडियम से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। सिंधी समाज को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि सिंधी समाज प्रगति और परिश्रम का प्रतीक है। CM ने कहा - देश के विभाजन के दौरान सिंधी समाज ने अपना घर, जमीन और व्यापार सब कुछ छोड़ा, लेकिन हार नहीं मानी। मेहनत, ईमानदारी और कर्मठता के बल पर उन्होंने पहचान बनाई। चेटीचंड और नवरात्र जैसे पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

मानवता के मार्गदर्शक 

CM ने कहा भगवान झूलेलाल ने न तो तलवार उठाई और न ही युद्ध का आह्वान किया, बल्कि सत्य, साहस और प्रेम से अत्याचार का सामना किया। वे केवल देवता ही नहीं, बल्कि मानवता के मार्गदर्शक हैं। सिंधी समाज हमेशा राज्य, समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उनका संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच बाकी समाजों के लिए प्रेरणा है।

चेटीचंड के जुलूस को दिखाई हरी झंड़ी

CM Bhajanlal Chetichand: सजी झांकियां

शोभायात्रा की शुरुआत चौगान स्टेडियम से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में आए। 51 से ज्यादा सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की रासलीला, नरसिंह अवतार, महल में विराजमान भगवान झूलेलाल, कमल पर झूलेलाल, श्वेत अश्व पर भगवान झूलेलाल, बाहुबली हनुमान और अघोरी झांकियां आकर्षण के केंद्र रहीं। साथ ही बहिराणा साहब की झांकी भी शोभायात्रा के साथ चलती रही, जो सिंधी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शोभायात्रा चौगान स्टेडियम से गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार, खजाने वालों का रास्ता, इंदिरा बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाजार, बड़ी चौपड़, हवा महल बाजार होते हुए कंवर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंची।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।