Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म!

chris-evans-baby-girl-born-alba-baptista-daughter-news

Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म!

chris evans alba become parents क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म

Chris Evans Alba Become Parents: मार्वल यूनिवर्स में कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाकर दुनिया भर में मशहूर हुए हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और पुर्तगाली एक्ट्रेस अल्बा बैप्टिस्टा ने बेटी को जन्म दिया। Read More: Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत…. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने अपनी बेटी का नाम अल्मा ग्रेस बैप्टिस्टा इवांस रखा है। यह खुशखबरी 24 अक्टूबर को अमेरिका के मैसाचुसेट्स से सामने आई। हालांकि अब तक क्रिस या अल्बा की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

प्रेग्नेंसी को रखा था पूरी तरह प्राइवेट...

क्रिस इवांस अपनी पर्सनल लाइफ बेहद प्राइवेट रखते हैं। यही वजह रही कि दोनों ने अल्बा की प्रेग्नेंसी की खबर भी पब्लिक नहीं की। फैंस को तब जानकारी मिली जब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं।

ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत...

क्रिस और अल्बा की शादी 9 सितंबर 2023 को हुई थी। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और शादी से कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। शादी के बाद उन्होंने पुर्तगाल में दूसरी सेरेमनी भी की, क्योंकि पहली शादी में अल्बा के परिवार वाले शामिल नहीं हो पाए थे।

"पापा कहलाना सबसे खास एहसास"- क्रिस

नवंबर 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस ने कहा था कि वह खुद को पिता बनने के लिए तैयार महसूस करते हैं। उन्होंने कहा था—“मैं उम्मीद करता हूं, क्योंकि पापा कहलने का एहसास बहुत खास होता है।”

क्रिस इवांस—मार्वल के सुपरहीरो से फैमिली मैन तक...

क्रिस इवांस ने मार्वल की 'एवेंजर्स' सीरीज में कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाई। उन्होंने फैंटास्टिक फोर, नाइव्स आउट, गिफ्टेड, द ग्रे मैन जैसी फिल्मों में भी काम किया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस 'Avengers: Doomsday' में वापसी कर सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अल्बा बैप्टिस्टा—पुर्तगाल से हॉलीवुड तक का सफर...

अल्बा बैप्टिस्टा ने 2014 में टीवी सीरीज 'Jardins Proibidos' से करियर की शुरुआत की। उन्हें Netflix की सीरीज ‘Warrior Nun’ से पहचान मिली। वे इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘Borderline’ में नजर आईं और जल्द ही ‘Mother Mary’ और ‘Voltron’ फिल्मों में दिखाई देंगी।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।