Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत....

chiranjeevi-deepfake-video-viral-police-complaint

Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत....

chiranjeevi deepfake video viral एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल एक्टर ने दर्ज की शिकायत

Chiranjeevi Deepfake Video Viral: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने उनके खिलाफ ऑनलाइन फैलाए जा रहे फेक अश्लील डीपफेक वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग की है। एक्टर ने इस मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत 25 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जिसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी। Read More: Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान…

AI से बनाए गए फर्जी वीडियो...

अधिकारियों के मुताबिक, चिरंजीवी के फर्जी वीडियो AI आधारित डीपफेक तकनीक से तैयार किए गए हैं और अश्लील वेबसाइट्स पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इन वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 294, 296 और 336(4) और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 की धारा 2(सी), 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

“मेरी प्रतिष्ठा को पहुंचाया गया नुकसान” – चिरंजीवी

चिरंजीवी ने 5 पेज की शिकायत में कहा कि उनके डीपफेक वीडियो कम से कम 3 वेबसाइट्स पर अपलोड किए गए हैं। इन क्लिप्स से पैसे भी कमाए जा रहे हैं, जबकि उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने लिखा कि-

"इन मनगढ़ंत वीडियो का इस्तेमाल मुझे अश्लील तरीके से दिखाने के लिए किया गया है। यह सामग्री न केवल अपमानजनक है, बल्कि दशकों की मेहनत से कमाई गई मेरी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।"

कोर्ट ने पहले ही दिया था चिरंजीवी को संरक्षण आदेश...

हाल ही में चिरंजीवी ने अपना पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित रखने के लिए हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि- 1. बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति या संस्था को चिरंजीवी के नाम, फोटो या आवाज का उपयोग करने का अधिकार नहीं है। 2. उनके निकनेम जैसे – मेगास्टार, चिरु और अन्नय्या – भी कानूनी संरक्षण में हैं। 3. टीवी चैनल, यूट्यूब, डिजिटल प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पेज उनकी पहचान का उपयोग व्यूज या टीआरपी के लिए नहीं कर सकते।

AI और डीपफेक के खतरे पर गंभीर सवाल...

यह मामला यह दर्शता है कि कई लोग बिना सोचे समझे कैसे AI का गलत इस्तेमाल कर किसी की इमेज खराब कर रहें हैं। कई सेलिब्रिटीज है, जिनकी डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल की गई हैं, हाल हि में एक्टर चिरंजीवी की इमेज खराब करने के लिए AI से अश्लील वीडियो बनाई गई, वहीं इसके पहले कॉमेडियन जॉनी लीवर, रश्मिका मंधाना और काजोल जैसी कई हस्तियां भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

चिरंजीवी की मांग – तुरंत कार्रवाई हो

एक्टर ने पुलिस से मांग की है कि:- 1. फेक वीडियो इंटरनेट से हटाए जाएं। 2. वीडियो बनाने और फैलाने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। 3. सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर निगरानी बढ़ाई जाए।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।