मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना

chief-minister-bhagwant-singh-mann-leaves-for-bengaluru-for-medical-care

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना

Chief Minister Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। वे प्राकृतिक तरीके से उपचार कराने के लिए बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में कुछ समय तक ठहरेंगे।

[caption id="attachment_134152" align="alignnone" width="1185"]मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान[/caption] READ MORE: जालंधर में आज सीएम भगवंत मान:PAP के पासिंग आउट परेड में हुए शामिल

अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी

बता दें कि हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जब वे संगरूर पहुंचे थे,उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया

डिस्चार्ज होने के पश्चात मुख्यमंत्री मान ने मोगा में एक रैली को भी संबोधित किया,लेकिन कुछ समय बाद फिर से अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें दोबारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मान कुछ दिन बेंगलुरु में रहकर नेचर केयर थेरेपी लेंगे, ताकि पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

READ MORE: पंजाब का हित सबसे ऊपर-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।