Chhattisgarh Band Effect: कांकेर धर्मांतरण विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद

chhattisgarh-shutdown-in-protest-against-kanker-conversion-controversy

Chhattisgarh Band Effect: कांकेर धर्मांतरण विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद

chhattisgarh band effect कांकेर धर्मांतरण विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद

Chhattisgarh Band Effect: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्म परिवर्तन किए व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर 17 दिसंबर को विवाद और हिंसा हुई थीविवाद के बाद प्रार्थना स्थल में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी थीइस घटना को सामाजिक अशांति फैलाने वाला बताते हुए सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की थीधर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार के दिन प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया

Chhattisgarh Band Effect: छत्तीसगढ़ बंद

छत्तीसगढ़ बंद का असर पूरे राज्य में नजर आयाप्रदेश के कई जिलों में बाजार पूरी तरह बंद रहेइसके चलते आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआसर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और बाजार बंद रखे गएधर्मांतरण के मामले में संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है

Chhattisgarh Band Effect: बस्तर सहित सभी संभागों में बंद का आह्वान

छत्तीसगढ़ सर्व समाज और जनजातीय सुरक्षा मंच ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी संभागों में बंद को सफल बनाने की अपील कीनेताओं ने स्पष्ट किया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जा रहा हैसर्व समाज का कहना है कि प्रदेश में बढ़ती सामाजिक अशांति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है

बीजापुर में बंद का व्यापक असर

बीजापुर जिले में बंद का असर साफ तौर पर देखा गयाबीजापुर शहर के साथ-साथ भोपालपटनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ और मद्देड में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेसुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और रोजमर्रा की चहल-पहल नदारद रहीअधिकांश दुकानों के बंद रहने से आम लोगों को दैनिक जरूरतों की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ानिजी बसें और ऑटो चलते रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने-जाने में लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई

दंतेवाड़ा जिले में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिलाविभिन्न सामाजिक संगठनों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कियाप्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

रायपुर समेत अन्य जिलों में भी असर

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बंद का असर देखने को मिलाकांकेर की घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ा हुआ हैरायपुर में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को पूर्ण समर्थन दियाचैंबर के पदाधिकारी और सदस्य सड़कों पर उतरकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए

बजरंग दल भी आंदोलन में शामिल

बंद के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सर्व समाज के साथ नजर आएउन्होंने धर्मांतरण के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

प्रदेशभर में संदेश

कुल मिलाकर, धर्मांतरण के विरोध में बुलाए गए इस छत्तीसगढ़ बंद ने प्रदेशभर में एक मजबूत संदेश दिया हैसमाज के विभिन्न वर्गों और व्यापारिक संगठनों की एकजुटता से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और सरकार से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं

कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सर्व हिन्दू समाज कोरिया के अनुसार बंद शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैकार्यक्रम के तहत नगर पालिका कॉम्प्लेक्स बैकुंठपुर में धरना-सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे

संबंधित सामग्री

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी दी, समान अधिकारों की दिशा में कदम

राज्य

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी दी, समान अधिकारों की दिशा में कदम

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC-2026 को मंजूरी देकर महिलाओं और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी की मिसाल, मंत्रियों संग इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कैबिनेट बैठक में

राज्य

मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी की मिसाल, मंत्रियों संग इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कैबिनेट बैठक में

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी खर्च और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक बस से यात्रा की। इस कदम को सुशासन और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

बारिश में खेलते समय 6 साल का बच्चा बहा ,पाइप में फंसने से मौत 

राज्य

बारिश में खेलते समय 6 साल का बच्चा बहा ,पाइप में फंसने से मौत 

देहरादून में, 6 वर्षीय बच्चा बारिश में खेलते हुए नाली में बह गया और एक संकरे पाइप में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई।

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

लाइफ स्टाइल

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जो नींद लाने में मदद कर सकती हैं।