Jashpur: गाड़ी पर निकला गजराज का गुस्सा,वन विभाग की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

chhattisgarh-jashpur-video-of-elephant-hitting-a-scorpio-with-its-trunk

Jashpur: गाड़ी पर निकला गजराज का गुस्सा,वन विभाग की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

jashpur गाड़ी पर निकला गजराज का गुस्सावन विभाग की स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

Chhattisgarh Jashpur Video Elephant Hitting Scorpio: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने एक ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जंगल गया था। इसी दौरान हाथी ने हमला किया। शरीर पर कई जगह कुचलने के निशान मिले हैं। मामला पत्थलगांव रेंज के बालाझर गांव का है। वहीं इसके पहले गुरुवार को यही हाथी लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में भड़क गया। इस दौरान हाथी ने दौड़कर स्कूल कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियों को सूंड से जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो करीब 10-15 मीटर खिसक गई। इस दौरान गाड़ी में कुछ वनकर्मी भी बैठे थे। हाथी के अटैक से स्कॉर्पियो का बोनट डैमेज हो गया है।

हाथी ने ग्रामीण को मार डाला

जशपुर जिले के पत्थलगांव रेंज में एक हाथी अपने बेबी ऐलीफेंट के साथ घूम रही थी। शनिवार को हाथी और बेबी एलीफेंट बालाझर गांव के चोरपानी क्षेत्र में नजर आए। इसी बीच गांव के 52 वर्षीय ग्रामीण सालिक राम जंगल में चारा लेने गया था।इस दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने सालिक राम को सामने देखकर उस पर अटैक कर दिया। सालिक राम को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पैरों से रौंद दिया, जिससे कई जगह चोट के निशान हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि हाथी और उसके बच्चे की गतिविधियों पर वन विभाग नजर रख रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों को इंटरनेट, सोशल मीडिया और मुनादी के माध्यम से सचेत किया जा रहा है। जंगल से दूर रहने की अपील की जा रही है, ताकि हाथी किसी को नुकसान न पहुंचाए।

हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर किया हमला

पत्थलगांव रेंज में ही हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी डैमेज हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात से हाथी अपने बेबी ऐलीफेंट के साथ लुड़ेग के हाई स्कूल कैंपस में था। इस दौरान छात्रों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। हाथी आने की सूचना मिलने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान भीड़ को हटाने गई वन विभाग की टीम की गाड़ी पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की स्कॉर्पियो जैसे ही स्कूल कैंपस में घुसी, हाथी तेजी से वाहन की ओर दौड़ा और बोनट पर हमला कर दिया। इससे स्कॉर्पियो डैमेज क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन भड़के हाथी ने सूंड से एक घर को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सूंड से धक्का देने के बाद वहां से बेबी एलीफेंट के साथ जंगल की ओर चला गया।

वन विभाग ने की रेस्क्यू की तैयारी

DFO शशि कुमार ने बताया कि हाथी और उसके शावक की गतिविधियों पर पत्थलगांव के SDO, रेंजर और अन्य कर्मचारियों की टीम नजर बनाए हुए हैं। हाथी के आक्रामक व्यवहार का कारण उसका शावक है, जिसे लेकर वह ज्यादा सतर्क है।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने सुदूर अंचलों में की कैबिनेट बैठकें, दिया गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विविध अंचलों में कैबिनेट बैठकों की नवाचारी श्रृंखला शुरू की, जिससे पर्यटन और जनकल्याण को बढ़ावा मिला है।