Bijapur Minor Gang Rape: 5 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप!

chhattisgarh-bijapur-minor-gang-rape-arrests

Bijapur Minor Gang Rape: 5 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप!

bijapur minor gang rape 5 दोस्तों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

Bijapur Minor Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। एक नाबालिग को घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जा कर 5 दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। इन आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल था।

पीड़िता को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

वारदात के बाद नाबालिग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। पीड़िता ने परिजन को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक नाबालिग आरोपी को कस्टडी में लिया गया।

पीड़िता नाबालिग आरोपी को पहले से जानती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल 2026 की रात एक नाबलिग दोस्त पीड़िता को घुमाने के बहाने घर के बाहर बुलाया। फिर उसे सुनसान जगह में ले गया और अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया।

इस वारदात के बात पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन ने 12 अप्रैल को भैरमगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है।

5 आरोपी पुलिस की हिरासत में

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार कर लिया है। बयान और सबूत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

SP जितेंद्र यादव का बयान

SP जितेंद्र यादव ने कहा कि- 'सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।'

Also Read - Father Kills Son News CG: नाबालिग ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की!

संबंधित सामग्री

&quotसौरभ शर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई&quot

राज्य

"सौरभ शर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई"

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत याचिका मंजूर की, जो 18 महीने से जेल में थे। उन पर काले धन और अवैध संपत्ति के आरोप थे।

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

सनातन

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे उत्तर दिशा की ओर मुख करना और शंख का इस्तेमाल न करना।

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।