Raipur : चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ

chhattisgarh-bhupesh-baghel-meet-to-son-chaitanya-baghel-ed-raipur-office

Raipur : चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ

raipur  चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल बेटी-बहू भी साथ

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे हैं। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद हैं। 18 जुलाई को शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई थी।

22 जुलाई तक ED ने चैतन्य को रिमांड पर लिया

22 जुलाई तक ED ने चैतन्य को रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के ED ऑफिस के एक कमरे में चैतन्य को बंद कर रखा गया है। जहां अधिकारी केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं। बेटे से मुलाकात के बाद रविवार रात भूपेश बघेल नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हमारे नेताओं का जबरन फंसाया जा रहा भूपेश

शनिवार को इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां भूपेश बघेल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे।भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं को जबरन फंसाया जा रहा है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को फंसाया गया। अब मेरे बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है, जो राजनीति में भी नहीं है। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

पप्पू बंसल के बयान पर बेटे को अरेस्ट किया - बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि पप्पू बंसल खुलेआम ED दफ्तर आ रहा है, EOW ऑफिस आ रहा है। उसके बयान पर मेरे बेटे को अरेस्ट कर लिया। न हमें नोटिस मिला और न ही दफ्तर बुलाया। ED के अफसर आए और गिरफ्तार कर लेकर गए। अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने पर ये कार्रवाई हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपक बैज ने कहा कि अगर ED, CBI, EOW जैसी कोई और एजेंसी हो, तो उन्हें भी कार्रवाई के लिए आना चाहिए। आज भूपेश बघेल के घर पर कार्रवाई हुई है। हमारे एक नेता कवासी लखमा जेल में हैं। देवेंद्र यादव जेल में सजा काटकर आए हैं।

पीसीसी चीफ ने कहा-

बैज ने कहा कि इस तरह कांग्रेस नेताओं को डराकर हमारे कार्यकर्ताओं में यह संदेश दिया जा रहा है कि अगर भूपेश बघेल और बड़े नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है, तो दूसरे कार्यकर्ताओं को भी डरना चाहिए, लेकिन कांग्रेस हमसे डरने वाली नहीं है।

22 जुलाई को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

22 जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। सभी जिलों में हाईवे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।