छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा के लिए रवाना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

cg-youth-delegation-statue-of-unity-padyatra-flagged-off

छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा के लिए रवाना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं का दल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पदयात्रा के लिए रवाना सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं का दल रविवार को रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अधक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। किरण देव ने कहा कि करमसद से एकता नगर तक युवा पदयात्रा में शामिल होते हुए 30 नवंबर को स्टैच्यू आफ यूनिटी का सामूहिक अवलोकन करने के बाद रायपुर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और पदयात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। Read More-Jagdalpur Crime News :जगदलपुर में 1.30 करोड़ का गांजा पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

Sardar Vallabhbhai Patel: ये मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट राव, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विकास मित्तल, गोविंदा गुप्ता, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकमा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।