CG Dhan Kharid: छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीद

cg-dhan-kharid-bumper-purchase-of-paddy-in-chhattisgarh

CG Dhan Kharid: छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीद

cg dhan kharid छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीद

CG Dhan Kharid: छत्तीसगढ़ में इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंपर होने के आसार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक लगभग 22 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी की जा चुकी है. 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी में महासमुंद जिले ने टॉप किया है, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर गरियाबंद और बिलासपुर जिला है.

छत्तीसगढ़ में अब तक हुए धान खऱीदी में महासमुंद जिले ने सर्वाधिक 15 लाख 19 हजार 650 क्विंटल धान खरीदकर टॉप किया है, गरियाबंद जिले ने 6 लाख 73 हजार 495 क्विंटल और बिलासपुर जिले ने 6 लाख 73 हजार 65 क्विंटल धान खरीदकरदूसरे और तीसरे स्थान पर आए हैं.

Read More-Increase in guideline rates of land: जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर CM साय ने लिया संज्ञान

CG Dhan Kharid: 27 लाख 30 हजार 96 किसानों ने कराया पंजीयन

गौरतलब है खरीफ सीजन के लिए इस वर्ष 27 लाख 30 हजार 96 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 31 लाख 51 हजार 771 हेक्टेयर रकबा शामिल है. 22 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा 5277 करोड़ रुपए किसानों के खाते में जारी किए गए है.

READ MORE :Balod News: अंतिम संस्कार पर बवाल, धर्मांतरित बुजुर्ग को श्मशान में नहीं मिली जगह

CG Dhan Kharid: करीब 4.4 लाख पंजीकृत किसानों ने बेचा धान

रिपोर्ट के मुताबिक पंजीकृत किसानों में से अब तक करीब 4.4 लाख किसानों ने धान उपार्जन केंद्रों पर धान बेचा है. महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर में सर्वाधिक धान खरीदा गया है, जबकि कांकेर में चौथे स्थान रहा, जहां 6 लाख 15 हजार 431 क्विंटल धान खरीदी हुई है. पांच लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी वाले जिले में धमतरी और मुंगेली जिले शामिल हैं.

कई जिलों में अच्छी धान खरीदी

महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर में सर्वाधिक धान खरीदी हुई है. कांकेर में चौथे स्थान रहा है. 5 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी वाले जिले में धमतरी और मुंगेली हैं.

READ MORE :Dhan Update : छत्तीसगढ़ में धान ने पकड़ी रफ्तार, 15 लाख किंटल धान खरीदी

सरकार ने दी हैं 26,200 करोड़ की गारंटी

सीएम विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू किया गया है. किसानों से खरीदे गए धान के मूल्य भुगतान के लिए सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपए की बैंक गांरटी पहले ही दे रखी है. किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

संबंधित सामग्री

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राज्य

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

राज्य

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

बीकानेर की स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी की आग से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया।