CBI ने 4 चीनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की: 100+ फर्जी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी

cbi-charge-sheet-chinese-nationals-cyber-fraud-shell-companies

CBI ने 4 चीनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की: 100+ फर्जी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी

cbi ने 4 चीनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की 100+ फर्जी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी

CBI Chargesheets Chinese: देश में अब तक के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड मामलों में से एक में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चार चीनी नागरिकों समेत 17 लोगों और 58 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी के मुताबिक  इस नेटवर्क ने 100 से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाकर करीब 1,000 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।  cbi mule accounts 8.5 lakh raids june 2025

अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश

CBI अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा थे यह नेटवर्क शेल कंपनियों के जरिए पोंजी स्कीम और MLM मॉडल  फर्जी निवेश, लोन ऐप और नकली नौकरी ऑफर्स के जरिये लोगों को ठगता था।

कौन हैं आरोपी चीनी नागरिक

CBI के मुताबिक, इस नेटवर्क को खड़ा करने वाले चार चीनी नागरिक हैं जू यी, हुआन लियू  वेइजियान लियू  गुआनहुआ वांग इन लोगों ने साल 2020 से भारत में फर्जी कंपनियां बनानी शुरू कीं इसके बाद भारतीय सहयोगियों की मदद से लोगों के दस्तावेज जुटाए गए और उन्हें शेल कंपनियों व मनी ट्रेल के लिए इस्तेमाल किया गया।

अक्टूबर में खुली पोल

यह मामला भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर दर्ज किया गया था इसके बाद अक्टूबर 2024 में CBI ने इस संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को डिजिटल जाल में फंसाते थे और फिर रकम हड़प लेते थे।

हाई-टेक तरीकों से कानून को चकमा

जांच के दौरान CBI को पता चला कि  यह गिरोह बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा था . इनमें Google Ads के जरिए फर्जी प्रचार बल्क SMS कैंपेन  SIM-Box मैसेजिंग सिस्टम  क्लाउड सर्वर फिनटेक प्लेटफॉर्म दर्जनों फर्जी बैंक खाते ताकि असली मास्टरमाइंड की पहचान छिपाई जा सके।

111 शेल कंपनियों का जाल

CBI ने जांच में पाया कि इस पूरे ऑपरेशन की रीढ़ थीं 111 फर्जी शेल कंपनियां । इन कंपनियों को फर्जी डायरेक्टर्स नकली दस्तावेज और झूठे पते  के आधार पर रजिस्टर किया गया था। इन्हीं कंपनियों के सैकड़ों बैंक खातों से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इधर-उधर ट्रांसफर की गई।    

संबंधित सामग्री

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

राज्य

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की सीट्स अगले दो वर्षों में 10 हजार हो जाएँगी, जो चिकित्सा शिक्षा में विस्तार को दर्शाता है।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 126 एथलीट 13 खेलों में भाग लेंगे।

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

देश-विदेश

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर 216 लोगों की पहचान की, जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड था।

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

देश-विदेश

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या करवाने की साजिश रची, पुलिस ने शूटरों की तलाश शुरू की।

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

राज्य

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान ने जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।