Bob Simpson Australia Coach Death: ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बनाने वाले बॉब सिम्पसन का निधन!

bob-simpson-death-australia-cricket-coach-legend

Bob Simpson Australia Coach Death: ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बनाने वाले बॉब सिम्पसन का निधन!

bob simpson australia coach death ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बनाने वाले बॉब सिम्पसन का निधन

Bob Simpson Australia Coach Death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान कोच बॉब सिम्पसन की 89 साल की उम्र में 16 अगस्त यानि की आज निधन हो गया। इस खबर से ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। Read More: Players On Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्लेयर्स ने तस्वीरें शेयर कर दी शुभकामनाएं…

ऑस्ट्रेलिया को कोच बॉब ने दिलाया पहला वर्ल्ड कप...

बॉब सिम्पसन की कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया ने साल 1987 में क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया था। उनकी रणनीति, कड़ी मेहनत और कड़े अनुशासन ने टीम को नई पहचान दी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को धीरे - धीरे दुनिया की नंबर वन टीम बनाने तक में अपनी अहम भूमिका निभाई।

कप्तान से लेकर कोच तक सफर...

बॉब सिम्पसन न्यू साउथ वेल्स से आए थे, उन्होंने 1957 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू किया था और साल 1978 में वनडे क्रिकेट में भी कदम रखा। 1957 से 1978 तक वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा रहे और कप्तान के तौर पर भी टीम का नेतृत्व किया। बॉब ने 41 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था, इसके बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े रहे और कोच के रुप में ऑस्ट्रेलिया का स्वर्णिम दौर शुरु किया।

10 साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच..

बॉब सिम्पसन को 1986 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोच नियुक्त किया गया। उनकी कोचिंग में ये उपलब्धियां हासिल की.. 1. 1987 वर्ल्ड कप जीता। 2. 1989 में एशेज बरकरार रखा। 3. 1990-91, 1993 और 1994-95 में एशेज पर कब्ज़ा जमाया। 4. 1990 तक ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की नंबर वन टीम बनाया। वह 1986 से 1996 तक लगभग 10 साल तक टीम के कोच रहे और इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों को तराशा।

शानदार बल्लेबाज और ऑलराउंडर...

बॉब सिम्पसन सिर्फ एक बेहतरीन कोच ही नहीं बल्कि एक शानदार बल्लेबाज और ऑलराउंडर भी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 62 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम 4869 रन दर्ज हैं। 46.81 की औसत से बनाए गए इन रनों में 10 शतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 311 रन रहा। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उनका जलवा देखने को मिला, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 71 विकेट चटकाए। वनडे क्रिकेट में सिम्पसन ने 2 मैच खेले और 36 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 257 मैचों में 21,029 रन बनाए और कई यादगार पारियां खेलीं। उनकी ये उपलब्धियां उन्हें क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करती हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉब सिम्पसन के निधन की पुष्टि की और उन्हें "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का स्तंभ" बताया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।