सतना के अस्पताल में 4 बच्चों को चढ़ाया HIV ब्लड, 4 महीने बाद हुआ खुलासा

blood-instrument-death-innocents-4-children-hiv-blood-satna-hospital

सतना के अस्पताल में 4 बच्चों को चढ़ाया HIV ब्लड, 4 महीने बाद हुआ खुलासा

सतना के अस्पताल में 4 बच्चों को चढ़ाया hiv ब्लड 4 महीने बाद हुआ खुलासा

HIV Blood Transfusion Satna Hospital: मध्य प्रदेश के सतना जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सरकारी अस्पतालों की लापरवाही की पोल खोल दी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से चढ़ाए गए खून ने थैलेसीमिया से जूझ रहे 4 मासूम बच्चों को HIV जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार बना दिया।

4 बच्चों को चढ़ाया HIV ब्लड

गलत खून चढ़ाने के बाद 4 महीने तक इस भयानक चूक को दबाए रखने की कोशिश भी की गई,लेकिन अब जब हकीकत सामने आई है, तो पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अब सवाल यह है कि जिस खून से बच्चों को जिंदगी मिलनी थी, वह मौत का सामान कैसे बन गया? [caption id="attachment_122587" align="alignnone" width="586"]खुन बना मासूमों की मौत का सामान खुन बना मासूमों की मौत का सामान[/caption]

HIV के जुझ रहे मासूम

ये मासूम थैलेसीमिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसमें बच्चों को जिंदा रखने के लिए हर महीने नया खून चढ़ाना पड़ता है। सतना के इन 4 बच्चों के लिए जिला अस्पताल का ब्लड बैंक ही जीवन रेखा था। लेकिन, जांच के दौरान जब इन बच्चों की रिपोर्ट 'HIV पॉजिटिव' आई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब माता-पिता खुद स्वस्थ हैं, फिर बच्चों के अंदर यह वायरस कहां से आया?  Read More: “प्रेम से मुक्ति नहीं मृत्यु है “,प्रेमिका SI को आरक्षक के साथ पकड़ा

दूसरे मरीजों को भी चढ़ा खून

अस्पताल की लापरवाही की वजह से असुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने इन मासूमों की रगों में संक्रमण भर दिया। लापरवाही की गंभीरता इससे समझी जा सकती है कि यह एक यूनिट खून के साथ नहीं हुआ। चार बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसका अर्थ है कम से कम 4 यूनिट ब्लड HIV संक्रमित था। मतलब रक्तदान करने वाले कम से कम चार लोग HIV से ग्रस्त हैं। ब्लड बैंक से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य को भी रक्त दिया गया है जो एक बार के बाद दोबारा लौटकर नहीं आए। आशंका है उनमें से भी कुछ को HIV हो गया हो। [caption id="attachment_122588" align="alignnone" width="559"] अस्पताल में 4 बच्चों को चढ़ाया HIV ब्लड अस्पताल में 4 बच्चों को चढ़ाया HIV ब्लड[/caption]

HIV Blood Transfusion Satna Hospital: डोनर अब तक ट्रेस नहीं

अस्पताल प्रबंधन के सामने यह मामला 4 माह पहले आ चुका था, लेकिन फिर भी HIV ग्रस्त ब्लड डोनर को ट्रेस नहीं हो पाया। संबंधित बच्चे पॉजिटिव पाए गए तो तय प्रोटोकॉल के तहत ब्लड डोनरो की चैन की जांच की जानी चाहिए थी। अस्पताल, ब्लड बैंक प्रबंधन, संबंधित HIV प्रबंधन के लिए विशेष रूप से स्थापित ICTC सेंटर ने ध्यान नहीं दिया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने इस मामले की  सीएमएचओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मोहम्मद असलम खान की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।