सम्राट के CM बनने पर BJP में अंदरूनी खींचतान! पूर्व डिप्टी सीएम का बयान वायरल

bjp-internal-rift-samrat-choudhary-cm-viral-statement

सम्राट के CM बनने पर BJP में अंदरूनी खींचतान! पूर्व डिप्टी सीएम का बयान वायरल

सम्राट के cm बनने पर bjp में अंदरूनी खींचतान पूर्व डिप्टी सीएम का बयान वायरल

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कामकाज संभाल लिया है। सचिवालय पहुंचे हैं, यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इधर, बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार ने कुर्सी संभालते ही विभागीय कामकाज के बारे में अफसरों से जानकारी ली। बुधवार को देर शाम सम्राट से मिलने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, BJP और JDU के कई नेता मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मंत्रिमंडल विस्तार 

बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि CM सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे। जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग बाकी मंत्रियों में बंटेंगे। तब तक तीनों मंत्री इनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

‘फैसला ‘कमांडर’ का’

इसी बीच बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सालों तक ज़मीन पर मेहनत की, पसीना बहाया और संघर्ष किया। वायरल वीडियो में, जब उनसे सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सवाल किया, तो विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह फैसला ‘कमांडर’ का है। उनका यह बयान सामने आने के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

[caption id="attachment_147395" align="alignnone" width="1328"]पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा[/caption]

Bihar Politics News: अंदरूनी खींचतान!

विजय सिन्हा के इस बयान को लेकर BJP पार्टी कार्यालय में भी काफी चर्चा हो रही है। कुछ नेताओं का कहना है कि पार्टी का यह फैसला समर्पित कार्यकर्ताओं को मंथन करने पर मजबूर कर रहा है, जबकि कुछ का मानना है कि “बॉस इज़ ऑलवेज़ राइट” की स्थिति है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के इस निर्णय से सभी लोग पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। सम्राट चौधरी के नाम पर पार्टी में एक राय नहीं थी। कुछ नेताओं का मानना था कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद दिया जाना चाहिए। हालांकि, सम्राट को नीतीश कुमार का समर्थन प्राप्त था और उनके कार्य प्रदर्शन ने भी उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

संबंधित सामग्री

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।