बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

bijapur-naxal-encounter-security-forces-vs-maoists

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर 

Bijapur Naxal Encounte: बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

नक्सलियों की खबर मिलते ही शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी. इसी के बाद जवानों की संयुक्त टीम को जंगल में उतारा गया.जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में आगे बढ़े, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद से इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पूरा जंगल छावनी में तब्दील हो गया है।

दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर, AK-47 बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही दो AK-47 राइफल मिलने की भी बात सामने आ रही है। इससे साफ है कि नक्सली पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे.बड़े नक्सली चेहरे की मौजूदगी की चर्चा खबर यह भी है कि इस मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। इसके अलावा इलाके में नक्सली नेता पापाराव के होने की भी चर्चा है। इसी वजह से सुरक्षाबल किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहे हैं.

Bijapur Naxal Encounte: ऑपरेशन अभी जारी

मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके को जवानों ने घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है और हर संदिग्ध जगह की तलाशी ली जा रही है। आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है.अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह काबू में आने के बाद ही मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।  

संबंधित सामग्री

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

राज्य

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

पंजाब की राजनीति में वायरल AI-जनरेटेड वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया दावा और राजनीतिक आरोपों का दौर तेज।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

गले लगाना न केवल तनाव कम करता है, बल्कि ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। यह व्यक्तिगत संबंधों को भी मजबूत करता है।