बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

bihar-government-teachers-promotion-love-jihad-budget-session

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

Bihar Teachers Promotion Love: बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नीतीश सरकार ने लगभग एक दशक से सेवारत शिक्षकों को प्रमोशन देने का ऐलान किया। अप्रैल से शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधान परिषद में ऐलान किया। 

शिक्षकों को प्रमोशन

शिक्षकों का प्रमोशन

बता दे कि, MLC प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को प्रमोशन नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया था। जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

Bihar Teachers Promotion Love: तबादले की नई नीति

इधर, बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की नई नीति अप्रैल में लागू होने की आशंका है। शिक्षा विभाग नई नियमावली को तैयारी करने में लगा हुआ है। शिक्षा विभाग शिक्षकों के तबादले के लिए पहले से बनी नियमावली को संशोधित कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मार्च में इस नियमावली को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नई नियमावली तय होने के बाद राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

लव जिहाद का उठा मुद्दा

वहीं बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया गया। BJP के 12 विधायकों ने इसके खिलाफ कड़े कानून लाने की मांग की। BJP विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा, धर्मांतरण के कारण बिहार में मुसलमानों और ईसाई की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी तरह सीमावर्ती कई जिलों के क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

इस पर प्रभारी गृह मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया प्रदेश में धर्म परिवर्तन रोकने संबंधी कोई कानून विचाराधीन नहीं है। इसके बाद जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने संविधान का हवाला देते हुए उनके इलाके में हुए लव-जिहाद का मुद्दा उठाया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।