Bhopal Dussehra Ground dispute: भोपाल में दशहरा मैदान को लेकर भिड़े भेल और रहवास...

bhopal-dussehra-ground-dispute-residents-vs-bhel

Bhopal Dussehra Ground dispute: भोपाल में दशहरा मैदान को लेकर भिड़े भेल और रहवासी, मंत्री कृष्णा गौर को सौंपा दिया ज्ञापन

bhopal dussehra ground dispute भोपाल में दशहरा मैदान को लेकर भिड़े भेल और रहवासी मंत्री कृष्णा गौर को सौंपा दिया ज्ञापन

बचाओ अभियान में जुटी भेल युवा संगम समिति

Bhopal Dussehra Ground dispute: भोपाल के पठानी क्षेत्र में स्थित बाबूलाल गौर दशहरा मैदान को बचाने के लिए भेल युवा संगम समिति ने मोर्चा खोल दिया है। यह वही मैदान है, जिसे करीब 10 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पहल पर स्थानीय रहवासियों को सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और सामूहिक आयोजनों के लिए सौंपा गया था। अब इस मैदान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भेल प्रशासन ने बनाई बाउंड्री, दी लीज पर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भेल प्रशासन ने इस मैदान को बाउंड्री वॉल से घेरते हुए किसी संस्था को लीज पर दे दिया है। इससे न सिर्फ बच्चों का खेलने का स्थान छीना जा रहा है, बल्कि रहवासियों के सांस्कृतिक आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है। इसका लगातार विरोध हो रहा है।

रहवासियों का मंत्री निवास पर प्रदर्शन

मैदान को बचाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पठानी इलाके के रहवासी मंत्री कृष्णा गौर के सरकारी निवास पहुंचे। वहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए भेल प्रशासन की कार्रवाई को जनविरोधी बताया और मैदान को आम जनता को वापस सौंपने की मांग की।

मंत्री कृष्णा गौर ने दिया आश्वासन

रहवासियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री कृष्णा गौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही भेल प्रशासन से इस विषय में बात करेंगी। उन्होंने कहा कि रहवासियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

समाधान नहीं मिला तो होगा आंदोलन

Bhopal Dussehra Ground dispute: रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे मैदान की लड़ाई को लेकर सड़क पर उतरेंगे और व्यापक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद केवल मिश्रा, एसीपी सुजीत तिवारी और मंत्री कृष्णा गौर की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया, 50% वाले पास

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।