Bhopal ASI viral video: भोपाल में ASI की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

bhopal-asi-misconduct-video-viral

Bhopal ASI viral video: भोपाल में ASI की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

bhopal asi viral video भोपाल में asi की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

बागसेवनिया थाना के सामने का मामला...

Bhopal ASI viral video: खबर राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाने के सामने का है जहां एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैर टकराने की मामूली बात पर ASI बृजेश मिश्रा ने युवक के साथ मारपीट की और युवतियों को गालियां दीं। इतना ही नहीं... ASI पर एक युवती के पेट में मुक्का मारने का भी आरोप है... बतादे की अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। और अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल।

पैर टकराना बना विवाद का कारण

मामला शुक्रवार शाम का है... जब बागसेवनिया थाने के पास एक कार शोरूम में काम करने वाले युवक और युवतियां चाय पीने गए थे। चाय का पैसा देने के बाद युवक बाहर निकल रहा था तभी उसका पैर वहां खड़े ASI बृजेश मिश्रा के पैर से टकरा गया। इस बात पर गुस्साए ASI ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक के साथ मौजूद युवतियां उसे बचाने पहुंचीं... लेकिन ASI ने उन्हें भी धक्का दे दिया और गंदी गालियां दीं।आरोप है कि ASI ने एक युवती के पेट में मुक्का मारा और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ASI ने युवक को थाने ले जाकर दोबारा मारपीट की।

पीड़ितों ने सीएम हेल्प लाइन में की ASI की शिकायत

पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो ASI ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और छोड़ दिया। इस घटना से आहत युवक और युवतियों ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल के कार्यालय में की है।पीड़ितों ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आहत किया है।

पुलिस प्रशासन की छवि पर उठे सवाल

Bhopal ASI viral video: वीडियो में ASI का आक्रामक रवैया साफ दिख रहा है जिसके आधार पर पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है। बागसेवनिया पुलिस थाने के सामने हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की छवि पर गंभीर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने शिकायत की जांच शुरू करने की बात कही है।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।