Benefits Of Eating Banana: इस तरह से करें सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्...

benefits-of-eating-banana-janiye-sahi-tarika

Benefits Of Eating Banana: इस तरह से करें सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक मिलेंगे फायदे!

benefits of eating banana इस तरह से करें सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक मिलेंगे फायदे

Benefits Of Eating Banana: केला ऐसा फल है जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि केला खाने से पेट और शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर भाग जाएंगी। केला विटामिन और मिनरल्स का भंडार है। यही वजह है कि केला का गुणकारी फल माना जाता है। केला खाने का सही समय और कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में जानना भी जरूरी है। आइए जानते हैं केले से जुड़ी कुछ जानकारी..

Benefits Of Eating Banana: केले में मौजूद पोषक तत्व

केले में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, सोडियम, आयरन और कई दूसरे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। केला हाई कैलोरी फूड है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। केला में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Benefits Of Eating Banana: केला खाने के जबरदस्त फायदे

एनर्जी बूस्टर अगर आपको जल्दी एनर्जी चाहिए, तो केला सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह तुरंत शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स की रिकवरी में भी मदद करता है। इसलिए इसे एथलीट्स और जिम करने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाए केले को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। केला खाने से शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है। इम्युनिटी मजबूत बनाने में भी केला मदद करता है। केले में विटामिन सी, ए और फोलेट पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। Also Read-Benefits Of Patharchatta: पत्थरचट्टा एक ऐसा पौधा, पीरियड्स से लेकर पत्थरी में मिलेगी राहत!

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कारगर

केला में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा काफी होती है। अगर आप रोज 1-2 केला खाते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केला खाना बीपी के मरीज के लिए फायदेमंद माना जाता है। पाचन में सुधार अगर आप रोजाना 1-2 पके केले खाते हैं तो इससे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। केला में फाइबर की मात्रा काफी होती है इसे खाने से कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है। Also Read-Pickle Juice For Health Benefit: क्यों है विराट का फेवरेट ड्रिंक पिकल जूस, जानिए फायदे… हड्डियों को बनाए मजबूत हड्डियों से जुड़ी समस्या होने पर डाइट में केला जरूर शामिल करें। केला खाने से शरीर को मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलता है जो बोन हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप दूध के साथ केला खाते हैं तो ये और भी फायदेमंद होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

केला खाने का सही तरीका

1. वजन बढ़ाने के लिए केला दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है। 2. केला शेक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, खासतौर पर जिम जाने वालों के लिए। 3. दही और केले का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए अच्छा होता है। 4. ओट्स और केले का मिश्रण एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। 5. इसे अलग-अलग फलों और नट्स के साथ स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है। 6. हेल्दी स्नैक के तौर पर केले के चिप्स भी खाए जा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।