पश्चिमी बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव, सिर पर ईंट लेकर पहुंचे समर्थक

babri-masjid-foundation-west-bengal-supporters-bricks

पश्चिमी बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव, सिर पर ईंट लेकर पहुंचे समर्थक

पश्चिमी बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव सिर पर ईंट लेकर पहुंचे समर्थक

Babri Masjid Bengal Controversy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बाबरी मस्जिद को लेकर एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे की नींव रखी गई। नजारा तब दिलचस्प हो गया जब समर्थक सिर पर ईंटें लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचने लगे। 

छावनी में तब्दील इलाका

इस घटना ने बंगाल में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। बाबरी के शिलान्यास के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बेलडांगा और उसके आसपास सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, BSF, स्थानीय पुलिस की कई टीमों समेत 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। वहीं कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से पहले ही मना कर दिया था, जिसके बाद हुमायूं कबीर के हौसले बुलंद नजर आए।  [caption id="attachment_120634" align="alignnone" width="531"] सिर पर ईंटें लेकर पहुंचे समर्थक सिर पर ईंटें लेकर पहुंचे समर्थक[/caption]

Babri Masjid Bengal Controversy: अल्लाहु अकबर के नारे

हुमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगे।इस कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। साथ ही लोगों ने चंदा भी इकठ्ठा किया।   [caption id="attachment_120635" align="alignnone" width="519"]मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की[/caption]

300 करोड़ का बजट

TMC विधायक हमायूँ कबीर का बड़ा ऐलान , " बाबरी मस्जिद को बनाने का बजट 300 करोड़ रखा गया है जिसे बाद मे बढ़ाया जा सकता है , बाबरी मस्जिद के साथ साथ यहां मेडिकल कॉलेज , हॉस्पिटल , लाइब्रेरी , पार्क और हेलीकाप्टर उतरने के लिए एक हेलीपैड भी बनाया जायेगा " https://youtube.com/shorts/dkSxVv9YeJ4?si=UlQi4yirlkwkKFbg

‘हिंसा भड़काने की साजिश’

Babri Masjid Bengal Controversy: बता दे कि, कार्यक्रम से पहले हुमायूं ने कहा था कि हिंसा भड़काकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखी जाएगी। कोई भी इसे रोक नहीं सकता। हम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे।

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।