Australia Players Mock India: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्...

australian-players-mock-team-india-before-odi-series

Australia Players Mock India: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे करते हुए उड़ाया मजाक!

australia players mock india वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे करते हुए उड़ाया मजाक

Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत, कौन सी टीम मारेगी बाजी? बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स नेटवर्क केयो स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। हालांकि विवाद बढ़ता देख वीडियो डिलीट कर दी गई।

वीडियो में दिखे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर्स...

पोस्ट किए गए वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड, और महिला टीम की खिलाड़ी एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस और एलाना किंग नजर आए। वीडियो में सभी खिलाड़ी हैंडशेक के नाम पर बेहद आपत्तिजनक इशारे करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

एंकर ने कहा – 'भारतीय टीम की कमजोरी खोज ली है'

वीडियो की शुरुआत में एंकर कहता है, "हम सब जानते हैं कि भारतीय टीम आ रही है। वह एक शानदार टीम है, लेकिन हमने उसकी बड़ी कमजोरी खोज ली है।" इसके बाद दूसरा एंकर मजाक में कहता है, "हमें पता है कि उन्हें ट्रेडिशनल ग्रीटिंग (हैंडशेक) ज्यादा पसंद नहीं है, तो क्यों न मैच शुरू होने से पहले ही उन्हें कंफ्यूज कर दिया जाए।"

खिलाड़ियों ने किए आपत्तिजनक इशारे...

वीडियो में खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह के इशारे किए— 1. मिचेल मार्श और फी मोलेनिक्स ने अपत्ति जनक का इशारे किए। 2. ग्लेन मैक्सवेल और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मजाकिया हरकतें कीं। 3. ग्रेस हैरिस ने नाक में हाथ डालकर जीभ बाहर निकाली। 4. भारतीय फैंस ने इस वीडियो पर नाराजगी जताई और इसे “असंवेदनशील मजाक” बताया।

भारत रवाना हुई टीम इंडिया...

बुधवार को टीम इंडिया का पहला बैच ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। शाम को कोच गौतम गंभीर के साथ दूसरा बैच भी रवाना होगा।

क्या है हैंडशेक विवाद...

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार किया था। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप में भी यही स्टैंड कायम रखा, जो पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में था।

19 अक्टूबर से शुरू होगी वनडे सीरीज...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। 1. पहला मैच – पर्थ, 19 अक्टूबर 2. दूसरा मैच – एडिलेड, 23 अक्टूबर 3. तीसरा मैच – सिडनी, 25 अक्टूबर

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.