HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!

asia-cup-2025-hkg-vs-ban-bangladesh-win

HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!

hkg vs ban asia cup 2025 बांग्लादेश की धमाकेदार जीत लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच

Asia Cup 2025 HKG vs BAN: बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने, HKG को पहली जीत की तलाश! बता दें कि, मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके जबाव में बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की।

लिटन दास और तौहीद की दमदार पारी

कप्तान लिटन दास ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तौहीद हृदॉय 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। लिटन दास को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश की गेंदबाजी का कमाल...

हॉन्ग कॉन्ग की ओर से निजाकत खान ने 42 रन, जीशान अली ने 30 रन और कप्तान यासिम मुर्तजा ने 28 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके। खास बात यह रही कि रिशाद ने इस मैच के दौरान अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 50 विकेट पूरे किए।

रिकॉर्ड और खास पल...

1. लिटन दास (78 छक्के) ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महमुदुल्लाह (77 छक्के) को पीछे छोड़ा। 2. इस मैच में 287 रन बने, जो अबू धाबी के मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा एग्रीगेट है। इससे पहले 222 रन का रिकॉर्ड था। 3. हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाज आयुष शुक्ला ने परवेज हुसैन इमोन को आउट कर अपने 50 विकेट पूरे किए और आक्रामक सेलिब्रेशन किया।  

पॉइंट्स टेबल की स्थिति..

इस जीत के साथ बांग्लादेश ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के पास एक मैच के बाद 2 अंक हैं। वहीं, लगातार दूसरा मैच हारने के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम लगभग बाहर हो गई है। टीम को अब सुपर-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका पर बड़ी जीत की जरूरत होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

हॉन्ग कॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), जीशान अली, बाबर हयात, अंशुमन रथ, निजाकत खान, कल्हान मार्क छल्लू, किंचित शाह, ऐजाज खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।