राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की

ashok-gehlot-rajasthan-government-flouting-sc-orders-2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की

Ashok Gehlot Supreme Court orders violation 2025 : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,कि राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद 243-ई और 243-यू के तहत पंचायती राज संस्थानों और नगर निकायों के चुनाव हर पांच साल में करवाना जरूरी है। हालांकि सरकार चुनाव कराए बिना प्रशासक नियुक्त कर कार्यकाल बढ़ा रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।

पंचायती राज और नगर निकाय का 5 साल का कार्यकाल तय

गहलोत ने बताया कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि इन संस्थाओं का कार्यकाल किसी भी स्थिति में 5 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। चुनाव नहीं कराना संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना करना है जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।

प्रशासकों की नियुक्ति से कामकाज ठप

गहलोत ने कहा कि अपने मनमर्जी से प्रशासक लगाने से इन संस्थाओं के कामकाज में बाधा आई है और ये संस्थान अपनी मूल भूमिका निभाने में असमर्थ हो गए हैं। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं कमजोर हो रही हैं।

Ashok Gehlot Supreme Court orders violation 2025 :सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का जिक्र किया जिनमें पंचायती राज संस्थानों और नगर निकायों के हर 5 साल चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुकर रही है। READ MORE :राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

राजनीतिक प्रभाव

गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनावों का स्थगन उनकी सरकार के लिए भी राजनीतिक चुनौती है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल रहा, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो रही है। अशोक गहलोत का यह आरोप राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी की अनदेखी के खिलाफ महत्वपूर्ण चेतावनी है। पंचायती राज और नगर निकायों के सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव समय पर होना अत्यंत आवश्यक है। सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हुए चुनाव जल्द से जल्द करवाने चाहिए।​​  

संबंधित सामग्री

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।