Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की ...

arjun-tendulkar-engagement-sania-chandhok

Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक से की सगाई, जानिए कौन है सानिया?

arjun tendulkar engagement सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने  सानिया चंडोक से की सगाई जानिए कौन है सानिया

Arjun Tendulkar Engagement: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त बुधवार को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली। बता दें कि सानिया मुंबई के बिजेनसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। Read More: Suresh Raina ED Summons: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ED ने किया तलब, बेटिंग एप मामले में होगी पूछताछ… मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवारों ने सगाई की खबर को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया, अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया, सगाई में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे।

अर्जुन तेंदुलकर: क्रिकेट की दुनिया में नाम...

अर्जुन फास्ट-बॉलिंग के साथ ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हैं , साथ ही IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

करियर की शुरुआत...

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों से की। उन्होंने 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने मुंबई की ओर से 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। 2021 में IPL में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा, हालांकि उनका IPL डेब्यू 2023 में हुआ। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और पहले ही मैच में शतक बनाया।

बिजनेस की दुनिया में सक्रिय है सानिया...

सानिया चंडोक एक मशहूर बिजनेस परिवार से हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं प्रदान करता है।

हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में नामी घई परिवार...

सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना है। उनके परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। घई परिवार ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड का मालिक भी है। रवि घई, जो ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं, ने परिवार का बिजनेस विदेशों में फैलाया और आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं।

अर्जुन और सानिया का नया सफर

दोनों परिवारों की सांस्कृतिक और बिजनेस पृष्ठभूमि के बीच यह सगाई बेहद खास और प्राइवेट रखी गई। अर्जुन की क्रिकेट और सानिया की बिजनेस उपलब्धियां मिलकर इस जोड़ी को मीडिया में चर्चा का विषय बना रही हैं।

संबंधित सामग्री

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

राज्य

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की सीट्स होंगी दोगुनी, युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की सीट्स अगले दो वर्षों में 10 हजार हो जाएँगी, जो चिकित्सा शिक्षा में विस्तार को दर्शाता है।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 126 एथलीट 13 खेलों में भाग लेंगे।

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

देश-विदेश

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर 216 लोगों की पहचान की, जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड था।

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

देश-विदेश

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या करवाने की साजिश रची, पुलिस ने शूटरों की तलाश शुरू की।

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

राज्य

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान ने जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।