Archana Tiwari missing case: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज... हॉस्टल और ...

archana-tiwari-missing-search-update

Archana Tiwari missing case: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज... हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

archana tiwari missing case लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

हॉस्टल में होगी पूछताछ, छात्राओं से जानकारी जुटाएगी पुलिस

Archana Tiwari missing case: रक्षाबंधन पर घर जाने निकली सिविल जज बनने की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। अब पुलिस इंदौर स्थित उस हॉस्टल पहुंचेगी जहां अर्चना रहती थी और वहां की अन्य छात्राओं से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा करेगी। इसके साथ ही पुलिस नर्मदा एक्सप्रेस के रूट पर पड़ने वाले स्टेशनों पर भी जांच करेगी।

8 दिन से लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

कटनी निवासी 28 वर्षीय अर्चना इंदौर में वकालत कर रही थीं और सिविल जज की तैयारी कर रही थीं। 7 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर वे नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी जा रही थीं, लेकिन रास्ते में अचानक लापता हो गईं। ट्रेन के बी-3 कोच की बर्थ नंबर 3 पर यात्रा कर रही अर्चना का बैग और राखी कटनी में मिली, लेकिन वह खुद कहीं नहीं मिलीं। पुलिस ने अब तक 6 टीमें बनाकर तलाशी शुरू कर दी है।

read more: दो दिग्गज महाशक्तियां मिलेंगी आइस फोर्ट्रस में

ब्लर सीसीटीवी और उमरिया में मिला बैग

अर्चना की आखिरी मोबाइल लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास मिली थी। हालांकि, ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ब्लर होने के कारण जांच में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस को अर्चना का बैग उमरिया स्टेशन के पास ट्रेन में ही बर्थ पर मिला। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि लापता होने से पहले वह ट्रेन में ही थीं।

युवक के साथ दूसरी ट्रेन में चढ़ने का दावा, इनाम की घोषणा

Archana Tiwari missing case: एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उसने अर्चना को एक युवक के साथ बैंगलोर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते हुए देखा था। इस दावे की भी पुलिस जांच कर रही है। इधर, कटनी यूथ कांग्रेस ने अर्चना की जानकारी देने वाले को ₹51,000 का इनाम देने की घोषणा की है, ताकि किसी भी तरह से सुराग मिल सके।

read more: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्वजारोहण ,लाड़ली बहना योजना के लिए नई घोषणा

 

संबंधित सामग्री

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

राज्य

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।