अमित शाह का अलवर दौरा

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

अमित शाह का अलवर दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री शाह अपने इस दौरे के दौरान सरस डेयरी में करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से लगने वाले नए प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे अलवर मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन कर लोगों को बड़ी सौगात देंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित

आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री सरस डेयरी परिसर स्थित मैदान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें भारी भीड़ जुटाने के प्रयास रहेंगे। गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। 

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

इस मीटिंग में जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला सहित पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसभा स्थल की तैयारियों को लेकर विस्तार से बात की गई। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, BJP जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

अमित शाह की बैठक टली, चंडीगढ़ मेयर का कार्यकाल बढ़ा: फैसला अब अगले महीने

अमित शाह की बैठक टली, चंडीगढ़ मेयर का कार्यकाल बढ़ा: फैसला अब अगले महीने

चंडीगढ़ के विकास संबंधी महत्वपूर्ण बैठक जिसमें मास्टर प्लान-2031, संपत्ति अधिकार और मेयर के कार्यकाल पर चर्चा होनी थी, स्थगित हो गई है।

CM सम्राट चौधरी 1 सितंबर को मोतिहारी आएंगे, ₹300 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

CM सम्राट चौधरी 1 सितंबर को मोतिहारी आएंगे, ₹300 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 1 सितंबर को मोतिहारी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बापूधाम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में 175 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों पर मंथन, अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा; अमित शाह-मांडविया की बैठक

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों पर मंथन, अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक बोली पर भी चर्चा; अमित शाह-मांडविया की बैठक

अहमदाबाद में हुई बैठक में 2030 कॉमनवेल्थ और 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों पर चर्चा हुई। अमित शाह और मनसुख मांडविया शामिल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर