MP को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेज,करोड़ों की सिंचाई योजनाओं से चमकेगा प्रदेश!

6-new-medical-colleges

MP को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेज,करोड़ों की सिंचाई योजनाओं से चमकेगा प्रदेश!

mp को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेजकरोड़ों की सिंचाई योजनाओं से चमकेगा प्रदेश

6 new medical colleges: आज भोपाल में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं जारी रखने, और 6 नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों को मंजूरी, सामाजिक योजनाओं की निरंतरता और सागर की सिंचाई परियोजना सहित कई अहम फैसले लिए गए।

[caption id="attachment_146901" align="alignnone" width="1187"]MP को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेज MP को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेज[/caption]

6 new medical colleges: नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

बैठक से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।और 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। और राज्य में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

6 new medical colleges: किसानों को लाभ मिलेगा

बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालयों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,833 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

रायसेन में आयोजित तीन दिवसीय कृषि महोत्सव का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट में नक्सल गतिविधियों के समाप्त होने के बाद अब विकास कार्य तेज किए जाएंगे।

6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

जानकारी के अनुसार राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही कृषि से जुड़ी मैकेनाइजेशन योजना को भी आगे जारी रखने का निर्णय लिया गया, जिससे किसानों को आधुनिक उपकरणों का लाभ मिलता रहेगा।

सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत

साथ ही मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286 करोड़ रुपए की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से करीब 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

संबंधित सामग्री

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।