Novak Hellenic Championships 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने करियर का 101वां ATP...

novak-djokovic-wins-hellenic-championships-2025-101st-atp-title

Novak Hellenic Championships 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने करियर का 101वां ATP खिताब किया अपने नाम!

novak hellenic championships 2025 38 की उम्र में जोकोविच ने करियर का 101वां atp खिताब किया अपने नाम

FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम! करीब 3 घंटे तक चले इस रोमांचक फाइनल में जोकोविच ने शानदार वापसी की।

जोकोविच बोले – “यह एक अविश्वसनीय लड़ाई थी”

मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा,

“यह एक अविश्वसनीय लड़ाई थी... शारीरिक रूप से बहुत कठिन मैच। यह किसी के भी पक्ष में जा सकता था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अंत तक टिक पाया। लोरेंजो को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।”

सबसे उम्रदराज चैंपियनों में शामिल...

38 साल 5 महीने की उम्र में जोकोविच 1977 में केन रोजवॉल के बाद ATP खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह इस सीजन (2025) का उनका दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जिनेवा ओपन जीता था। वहीं केन रोजवॉल ने 1977 में हांगकांग ओपन 43 साल 7 महीने की उम्र में जीता था।

कंधे की चोट से परेशान, ATP फाइनल्स से बाहर...

खिताब जीतने के तुरंत बाद जोकोविच ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि कंधे की चोट के चलते वे एटीपी फाइनल्स (ट्यूरिन) से हट रहे हैं।

उन्होंने लिखा —

“मुझे दुख है कि मुझे जारी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हटना पड़ रहा है।”

लगातार दूसरे साल ATP फाइनल्स मिस करेंगे

जोकोविच 7 बार के ATP फाइनल्स चैंपियन रह चुके हैं। लगातार दूसरे साल उन्हें यह टूर्नामेंट मिस करना पड़ेगा।

मुसेटी को मिली ATP फाइनल्स की टिकट...

जोकोविच के हटने के बाद एटीपी फाइनल्स की आखिरी जगह अब इटली के लोरेंजो मुसेटी को मिल गई है। पहले यह स्थान कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जोकोविच की अनुपस्थिति से अब मुसेटी को टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।

“जोकोविच से हर मैच एक सबक” - मुसेटी

फाइनल के बाद मुसेटी ने कहा —

“नोवाक, आपके बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नहीं। आप अपनी उम्र में भी हमें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हर बार जब मैं आपके साथ कोर्ट पर होता हूं, मैं कुछ न कुछ सीखता हूं।” हालांकि यह मुसेटी के लिए निराशाजनक रहा क्योंकि उन्होंने लगातार छठा फाइनल गंवाया है। उनके नाम अब तक दो एटीपी खिताब (2022) दर्ज हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।