'विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखता हूं' - नोवाक जोकोविच

novak-djokovic-expresses-virat-kohli-wish

'विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखता हूं' - नोवाक जोकोविच

विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखता हूं - नोवाक जोकोविच

Novak Djokovic On Virat Kohli: लॉरियस स्‍पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 के दौरान 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने भारतीय समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही भारतीय क्रिकेट और विराट कोहली के प्रति लगाव के बारें में बात की। उन्होंने बताया कि- वो विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखते हैं।' साथ ही जल्द ही भारत आने की इच्छा जाहिर की है।

इस बयान के बाद विराट कोहली के फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं।

'भारत की यात्रा करना है' - नोवाक जोकोविच

नोवाक ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि- 'मेरा संदेश हमेशा से यह है कि भारतीय फैंस और दुनियाभर के फैंस से मिलने वाले समर्थन की कद्र, सम्‍मान और प्‍यार है। मैंने इस दौरान कई लोगों से मुलाकात की। मेरा संदेश होगा- भारत में जल्‍द ही आपसे मिलूंगा, क्‍योंकि मैं वहां जाना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों से मेरे मन में भावना है कि भारत की यात्रा करना है। मुझे वाकई उम्‍मीद है कि एक समारोह के लिए भारत आऊंगा और कोई मैच या कुछ तो जरूर करूंगा। मेरी यह चाहत है क्‍योंकि मैं भारतीय लोगों से खुद को करीब महसूस करता हूं।'

विराट की वजह से देखते हैं मैच

जोकोविच ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें क्रिकेट के प्रति प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि- 'हां विराट दोस्‍त हैं और ऐसे शख्‍स हैं जिनका मैं सम्‍मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वो ही कारण है कि मैंने क्‍यों क्रिकेट देखना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं फॉलो करता था, लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं। उम्‍मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ जुड़ेंगे। हम कुछ क्रिकेट और कुछ टेनिस खेलेंगे, आनंद लेंगे और खेल का जश्‍न मनाते हुए सकारात्‍मक ऊर्जा फैलाएंगे।'

Also Read- SRH Vs DC IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आज होंगे आमने-सामने

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।