bjp president nomination 2026: बीजेपी के नए कप्तान नितिन नबीन, आज नामांकन, कल होगा औपचारिक ऐलान

nitin-nabeen-bjp-president-nomination-2026

bjp president nomination 2026: बीजेपी के नए कप्तान नितिन नबीन, आज नामांकन, कल होगा औपचारिक ऐलान

bjp president nomination 2026 बीजेपी के नए कप्तान नितिन नबीन आज नामांकन कल होगा औपचारिक ऐलान

bjp president nomination 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेता उनके प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहेंगे।

bjp president nomination 2026: नामांकन आज

19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नितिन नबीन अपना नामांकन पार्टी मुख्यालय में दाखिल करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच और शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी को ही की जाएगी।

bjp president nomination 2026: सभी राज्यों के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया

नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री उपस्थित रहेंगे। उनका उद्देश्य यह दिखाना है कि सभी राज्यों से नए अध्यक्ष को समर्थन मिला है। Also Read-md drug network: भोपाल-इंदौर में हाई-प्रोफाइल एमडी ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफाश

प्रस्तावकों की पूरी सूची तैयार

बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कम से कम पाँच राज्यों से प्रस्ताव आवश्यक हैं। लेकिन इस बार पार्टी ने सभी राज्यों से प्रस्ताव मांगे हैं। हर राज्य ने 20 प्रस्तावकों के नाम भेजे और फॉर्म 18 जनवरी तक दिल्ली भेज दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया नामांकन से पहले पूरी कर ली गई है।

कल होगा औपचारिक ऐलान

20 जनवरी को नितिन नबीन को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सभी वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
नेताओं के साथ बड़ी बैठक 21 जनवरी को
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद 21 जनवरी को नितिन नबीन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश नेताओं के साथ एक औपचारिक बैठक करेंगे। इस बैठक में वह पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक दिशा पर चर्चा करेंगे। Also Read-CM Dr. Mohan visited the patient home: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निवास पहुंचे
तीन राज्यों में संगठन चुनाव बाकी
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में कुल 5,708 मतदाता हैं। यह सूची 30 राज्यों के संगठन चुनाव के आधार पर तैयार की गई है। हालांकि दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे राज्यों में संगठन चुनाव अभी पूरी नहीं हुआ है।  

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।