New Zealand Tri-Series Win: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, ट्राई स...

new-zealand-beats-pakistan-tri-series-title

New Zealand Tri-Series Win: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया..

new zealand tri-series win न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया

New Zealand Tri-Series Win: न्यूजीलैंड और पकिस्तान के बीच पाकिस्तान के कराची नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को मुकबला हुआ। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान टीम पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक 5 दिन पहले अपने ही घर पर करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया। Read More: GG Vs RCB WPL 1st Match Result: ने गुजरात जायंट्स को 6 विकटों से हराकर रचा इतिहास, ऋचा-पेरी ने फिफ्टी लगाई...  PAK Vs NZ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनकर 49.3 ओवर में 242 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड से विलियम ओरूर्क ने 4 विकेट लिए। डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने फिफ्टी लगाई। पाकिस्तान से कप्तान मोहम्मद रिजवान 46 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। नसीम शाह ने 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की शानदार जीत

पाकिस्तान की टीम ने 243 रन का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। ओपनर विल यंग 5 रन बनाकर आउट हो गए। डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने फिर 71 रन की पार्टनरशिप की। विलियमसन 34 रन और कॉन्वे ने 48 रन बनाकर आउट हो गए थे। मिचेल 58 गेंद में 57 रनों की अहम पारी खेली। वहीं लैथम ने 64 गेंद में 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड से विलियम ओरूर्क ने 4 विकेट लिए।

मिचेल और लैथम की बल्लेबाजी रही शानदार

न्यूजीलैंड के 108 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने टीम की कमान संभाली। हालांकि 195 के स्कोर पर मिचेल भी आउट हो गए। उन्होंने इस दौरान 58 गेंद में 57 रनों की अहम पारी खेली। वहीं लैथम ने 64 गेंद में 56 रन बनाए और 232 रन के स्कोर पर आउट हो गए। मिचेल और लैथम ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 20 और माइकल ब्रेसवेल ने 2 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी..

पाकिस्तानी बल्लेबाज कीवी टीम के गेंदबाजों के सामने परेशानी में नजर आए। 54 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गवा चुके थे। हालांकि, इससे पहले दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 बॉल पर 88 रन की पार्टनरशिप करके पाकिस्तानी पारी को संभाला। रिजवान ने 46 रन, सलमान 45 रन, तैय्यब ताहिर ने 38 रन, बाबर आजम ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सलमान अली आगा को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज में सभी मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को इकलौती जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही मिल सकी।  

संबंधित सामग्री

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।

बिग बॉस के बाद 'लॉक अप' में हुआ टीवी की बहुओं का आमना-सामना, हिना खान के आरोपों पर शिल्पा शिंदे ने दिया करारा जवाब

मनोरंजन

बिग बॉस के बाद 'लॉक अप' में हुआ टीवी की बहुओं का आमना-सामना, हिना खान के आरोपों पर शिल्पा शिंदे ने दिया करारा जवाब

हिना खान और शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा, जिससे दर्शकों में खासी दिलचस्पी जगी।

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

देश-विदेश

कारगिल शहीदों को नमन के बाद राजनाथ का पाकिस्तान को संदेश- सेना तैयार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, भारतीय सेना की तैयारी पर जोर दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

राज्य

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

भोपाल के इतवारा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कई गुप्त तहखाने से गांजा बरामद किया गया।

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।