श्वेता तिवारी का राजनीतिक सवाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के अगले कदम पर सवाल उठाया और पूछा, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? श्वेता ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि दिल्ली में धरना देने वाली यह पार्टी आखिर पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा कब खोलेगी? हफ्तों से चल रहे छात्र आंदोलन और पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म जरूर हो गया है, लेकिन राजनीति का पारा अब और चढ़ गया है.

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर किया सवाल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए CJP के अगले कदम पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, 'अब, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी, आप लोग वहां विरोध-प्रदर्शन करने कब पहुंच रहे हैं?' श्वेता के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा कराने की ताकत

एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को यह कहते सुना जा सकता है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने देश को यह दिखा दिया है कि अगर कोई भी कैबिनेट मंत्री अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है, तो जनता और छात्र एकजुट होकर उससे इस्तीफा मांग सकते हैं और उसे पद से हटा भी सकते हैं.

छात्र आंदोलन के आगे झुकी सरकार

आपको बता दें कि पिछले कई हफ्तों से देशभर में छात्र सड़कों पर थे. खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं और NEET-UG पेपर लीक में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर युवाओं का गुस्सा चरम पर था. नई दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई बड़े शहरों में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे. छात्र परीक्षा सिस्टम में पूरी जवाबदेही और बड़े सुधारों की मांग कर रहे थे. आखिरकार चौतरफा दबाव के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.


 

संबंधित सामग्री

आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल गांधी-प्रियंका गांधीः अखिलेश यादव-अभिषेक बनर्जी हिरासत में

आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल गांधी-प्रियंका गांधीः अखिलेश यादव-अभिषेक बनर्जी हिरासत में

भारत में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मार्च निकाला और कई नेता हिरासत में लिए गए।

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल में जमीन मामले में आरोप तय किए गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी

लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कड़ी आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की, आरोप लगाया कि वे भ्रम फैला रहे हैं और लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर