भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, ...

भोपाल में पुलिस का बड़ा अभियान

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश, गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

भोपाल के इतवारा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ा छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कई गुप्त तहखाने से गांजा बरामद किया गया।

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन 200 जवानों ने 50 मकानों में मारी दबिश गुप्त तहखानों से गांजा बरामद

राजधानी भोपाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। थाना तलैया क्षेत्र के इतवारा इलाके में डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने एक साथ कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में ऑपरेशन को अंजाम दिया।

40 से 50 मकानों की ली गई तलाशी

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इतवारा क्षेत्र के करीब 40 से 50 मकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती भी की गई थी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों से पूछताछ की और कई स्थानों पर बारीकी से तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

गुप्त तहखानों में छिपाया था गांजा

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई मकानों में बने गुप्त तहखानों का पता चला। आरोप है कि तस्करों ने फर्श के नीचे बनाए गए इन तहखानों में गांजा छिपाकर रखा था। इसके अलावा कपड़ों और अन्य सामानों के बीच भी नशीला पदार्थ छिपाया गया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान गांजे के साथ आर्म्स और सुलोचन भी बरामद किए हैं।

अवैध गांजा तस्करी के लिए संवेदनशील इलाका

पुलिस के मुताबिक, इतवारा क्षेत्र लंबे समय से अवैध गांजा तस्करी जैसी गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

कार्रवाई अभी भी जारी

पुलिस की इस बड़ी दबिश के बाद संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ.  मोहन के साथ लंच

राज्य

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ. मोहन के साथ लंच

BRICS देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल में मिलकर सांस्कृतिक सहयोग और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करेंगे।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

राज्य

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में वैश्विक कलाकार हिस्सा लेंगे। संस्कृति मंत्री और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम होगा।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल के कोलार क्षेत्र की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खराब हालत में है। स्कूल में बिजली, पानी, और फर्नीचर की कमी दिखाई दी।