NDA का घोषणा पत्र 30 अक्टूबर को, महिला–युवा होंगे फोकस में; तेजस्वी की जनसभाएं त...

nda-election-manifesto-october-30-women-youth-focus-tejashwi-rallies-owaisi-attack

NDA का घोषणा पत्र 30 अक्टूबर को, महिला–युवा होंगे फोकस में; तेजस्वी की जनसभाएं तेज, ओवैसी का NDA-RJD पर हमला

nda का घोषणा पत्र 30 अक्टूबर को महिला–युवा होंगे फोकस में तेजस्वी की जनसभाएं तेज ओवैसी का nda-rjd पर हमला

NDA election manifesto 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। चुनावी घोषणाओं, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने भी अपना चुनावी एजेंडा सामने लाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। NDA ने ऐलान किया है कि वह 30 अक्टूबर को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगा।

NDA का घोषणा पत्र 

पटना में NDA घटक दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री के मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस होगा। उम्मीद है कि युवाओं के लिए रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े बड़े वादे NDA की ओर से किए जाएंगे। [caption id="attachment_113311" align="alignnone" width="621"] NDA का घोषणा पत्र[/caption]

‘देश में होना चाहिए SIR’

NDA के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा:
हम पहले भी कहते रहे हैं कि SIR (Special Industrial Region) की घोषणा केवल बिहार के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए की जानी चाहिए। जहां तक वोटर लिस्ट का सवाल है, उसमें पारदर्शिता की सख्त जरूरत है।
मांझी ने यह भी कहा कि वोटर लिस्ट में कई खामियां हैं —
  • कई मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में हैं,
  • कई लोगों के नाम दो जगह दर्ज हैं,
  • और बाहर से आए लोगों के नाम भी नियमित वोटरों के साथ सूची में मौजूद हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वोटर लिस्ट को सही किया जाए ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो सके। [caption id="attachment_113312" align="alignnone" width="589"] केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी[/caption]

NDA election manifesto 2025: तेजस्वी ने परसा में की जनसभा

विपक्ष की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चुनावी माहौल को गर्म करने में जुटी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने परसा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। यह सीट चर्चा में है क्योंकि यहां से करिश्मा राय को राजद का उम्मीदवार बनाया गया है। करिश्मा राय, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं।

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

जनसभा में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा:
लालू यादव ने बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी थी। अब मैं आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ूंगा। मैंने बिहार के लिए जो रोजगार योजना बनाई थी, उसे नीतीश कुमार कॉपी कर रहे हैं, लेकिन कॉपी भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
तेजस्वी ने युवाओं को 10 लाख नौकरियों का वादा दोहराते हुए कहा कि बिहार को परिवर्तन चाहिए और इस बार जनता मुद्दों पर वोट करेगी।

ओवैसी का NDA और RJD पर सियासी वार

इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने गोपालगंज में चुनावी सभा की और अपने उम्मीदवार अनस सलाम के पक्ष में वोट मांगे।

मोदी, नीतीश और लालू पर हमला

NDA election manifesto 2025: जनसभा में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा:
प्रधानमंत्री मोदी का दिल अहमदाबाद में बसता है, नीतीश कुमार का दिल राजगीर में और लालू यादव का दिल उनके बेटे में बसता है। इन लोगों ने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया।
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और नीतीश कुमार ने कुर्सी बचाने के लिए बार-बार गठबंधन बदले। उन्होंने RJD को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा:
लालू, नीतीश और मोदी में से किसी ने भी मुसलमानों और गरीबों के भले के लिए काम नहीं किया। AIMIM ही सच्ची लोकतांत्रिक राजनीति करती है और हम जनता के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में बड़ी कार्रवाई, 27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित…लालू ने दाखिल की कोर्ट में अर्जी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेजी पकड़ चुका है। जहां एक ओर राजनीतिक दल चुनावी रणनीति में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर दल–बदल और बगावत का दौर भी जारी है।
RJD में बड़ी कार्रवाई,
RJD में बड़ी कार्रवाई,

बागियों पर गिरी गाज

राष्ट्रीय जनता दल ने देर शाम एक आधिकारिक लेटर जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।