Vivek Ranjan ON Mamta Banerjee: ममता बनर्जी की हार पर खुशी से झूमे डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री!

विवेक पर ममता की प्रतिक्रिया

Vivek Ranjan ON Mamta Banerjee: ममता बनर्जी की हार पर खुशी से झूमे डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री!

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी की हार के बाद बंगाल के लोगों की निडरता पर खुशी व्यक्त की और बंगाल में फिल्म पर लगे प्रतिबंध का उल्लेख किया।

vivek ranjan on mamta banerjee ममता बनर्जी की हार पर खुशी से झूमे डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री

Vivek Ranjan ON Mamta Banerjee: ममता बनर्जी की हार पर खुशी से झूमे डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री! |

Vivek Ranjan ON Mamta Banerjee: 'द बंगाल फाइल्स' फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बंगाल के चुनाव रिजल्ट आते ही खुशी जाहिर की। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसा और कहा कि 'ममता बनर्जी की हार के बाद बंगाल की जनता इसके बाद निडर होकर जिएगी।'

दरअसल 4 मई को बंगाल चुनाव का रिजल्ट आया, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी मतों से हार मिली। वहां इस साल BJP की सरकार बनाई जाएगी। 

विवेक रंजन एक्स पर जताई खुशी

'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन ने एक्स पर एक  पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया और लिखा कि- ‘दोबारा कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए, ममता बनर्जी ने मुझे बंगाल में रोक दिया था, जब द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया था और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

उन्होंने आगे लिखा कि- 

‘पिछले साल, उन्होंने द बंगाल फाइल्स को भी पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया। हम पर हमले हुए और मारपीट भी हुई। मेरे खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। मुझे बंगाल में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। मैं तो अपना अवॉर्ड लेने के लिए गवर्नर के पास भी नहीं जा सका। लेकिन हमने हार नहीं मानी। चुनाव के दौरान हमने कोशिश की कि द बंगाल फाइल्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक (छुपकर) पहुंच सके।’

डायरेक्टर ने आगे लिखा कि- 

‘मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने तरीके से लड़ाई जारी रखी। और आखिर में यह बड़ी जीत मिली। बंगाल के महान लोगों को बधाई। अब आप बिना डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।’

फिल्म रिलीज पर बंगाल में लगी थी रोक

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स (2025) को पश्चिम बंगाल में अनौपचारिक बैन लगाया था, जिसके बाद थियेटर मालिकों ने स्क्रीनिंग करने से इनकार कर दिया था। 1946 के कोलकाता दंगों पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा हुआ। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर फिल्म रोकने व तानाशाही का आरोप लगाया। फिर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट कोलकाता में आयोजित किया गया था।

संबंधित सामग्री

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

हरियाणा

“60 साल पुराना मूल पाड़ कै गेर दिया”: हरियाणा सीएम सैनी का बंगाल नतीजों पर बयान वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP को 200 सीटों पर बढ़त, TMC 83 सीटों पर आगे। हरियाणा के CM सैनी का बयान वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।

बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

देश-विदेश

बंगाल चुनाव परिणाम:‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, ‘एम फैक्टर’ के साथ भाजपा ने मजबूत बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे निकली, जबकि टीएमसी पिछड़ती दिखाई दी। नई रणनीतियों और वादों का असर साफ नजर आया।

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

देश-विदेश

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

देश-विदेश

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमले का आरोप, हावड़ा में झड़प और भवानीपुर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला।