CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की व्यस्त दिनचर्या

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया और मुंगेर के मंदिरों में पूजा की, विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

cm सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा |

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया के मां कात्यायनी मंदिर में पूजा की। इससे पहले उन्होंने मुंगेर के ज्योति मंदिर में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। CM सम्राट योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट के साथ डिप्टी CM विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

लेजर लाइट और ड्रोन शो

बता दे भगवान तिरुपति बालाजी की ये मूर्ति आंध्रप्रदेश से लाई गई है। पोलो मैदान में आम लोगों के दर्शन के लिए इसे रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में भव्य लेजर लाइट और 550 ड्रोन शो होगा। CM सम्राट भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे करेंगे। 3 मई की रात पुल का 34 मीटर का स्लैब गिर गया था। CM सम्राट ने पुल की मरम्मत के लिए केंद्र से सेना की मदद भी मांगी है।

कार्यकर्ताओं से अपील

इससे पहले CM सम्राट गयाजी पहुंचे। उन्होंने वियतमान के राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत किया। तो लाम महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे। यहां CM सम्राट ने ट्रैनिंग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजू भारद्वाज ने बताया, मुख्यमंत्री ने संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जब हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, तो हमारे कार्यकर्ताओं का आचरण और व्यवहार भी उसी स्तर का होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अपील की। 

प्रशिक्षण आयोजन बेहद जरूरी

अपने संबोधन में CM ने कहा, भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी आगे बढ़कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे बड़े पदों तक पहुंच सकता है। इसलिए अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के माध्यम से खुद को और बेहतर बनाएं, ताकि भविष्य में पार्टी को मजबूत नेतृत्व मिल सके।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

बिहार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, बिहार में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद बिहार में जश्न का माहौल। सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार

CM बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे सम्राट चौधरी, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद अपने पहले दौरे पर तारापुर पहुंचे और अफसरों को कड़े निर्देश जारी किए।

 CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश कुमार से मिले। कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुईं।