बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़, 17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी

tarique-rahman-returns-bangladesh-17-years-road-show

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़, 17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा मोड़ 17 साल बाद खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी

Tarique Rahman returns to Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की घर वापसी हो चुकी है। 17 साल बाद तारिक अपने देश लौटे और उनके बांगलादे आते ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

राजनीति में बड़ा मोड़

तारिक रहमान की वापसी बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ है। रहमान की वापसी ऐसे वक्त पर हुई जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और विरोध-प्रदर्शन की एक नई लहर है। ढाका एयरपोर्ट के पास रहमान का स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी BNP के 1 लाख कार्यकर्ता जुटे। https://youtube.com/shorts/TKIuRxLALZQ?si=wDPYYJV0mFj8qO0f

Tarique Rahman returns to Bangladesh: रहमान PM के दावेदार!

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को पहले ही बैन कर दिया गया है। ऐसे में बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। BNP की अध्यक्ष खालिदा जिया की 80 साल हो चुकी है और बीमार चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रहमान ही अगले PM के दावेदार हो सकते हैं। [caption id="attachment_124591" align="alignnone" width="758"]1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे[/caption] [caption id="attachment_124593" align="alignnone" width="752"]तारिक ने किया रोड शो तारिक ने किया रोड शो[/caption]

तारिक ने किया रोड शो

रहमान ने 300 फीट रोड पर रोड शो किया। वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। जैसे ही लोगों को बस नजर आई, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "तारिक जिया" के नारे लगाने शुरू कर दिए।  तारिक ने अपने भाषण के दौरान मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जिक्र किया। उन्होंने कहा-
हमें बांग्लादेश में शांति की रक्षा करनी होगी। मेरे पास अपने देशवासियों के लिए एक प्लान है।"
उन्होंने कहा -
चाहे पुरुष, महिलाएं हों या बच्चे, बांग्लादेश की शांति बनाए रखना हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हम सब मिलकर काम करेंगे और अपने नए बांग्लादेश का निर्माण करेंगे।
समर्थकों का अभिवादन

मां से मिलेंगे तारिक

स्वागत कार्यक्रम के बाद तारिक अस्पताल जाएंगे, जहां उनकी मां, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा का 23 नवंबर से इलाज चल रहा है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवान तैनात किए गए हैं। खालिदा से मिलने के बाद तारिक अपने आवास जाएंगे। 

BNP पर गंभीर आरोप 

Tarique Rahman returns to Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी के छात्र संगठन ने तारिक की वापसी को लेकर BNP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रहमान की घर वापसी से देश में राजनीतिक अस्थिरता बढेगी। इस वापसी का एक ही मकसद है और वो है एकतरफा चुनाव करवाना।

दिल्ली में VHP ने बांग्लादेश हाई कमिशन को घेरा, बांग्लादेश विदेश मंत्रालय दी तीखी प्रतिक्रिया

VHP Bangladesh Protest Delhi: बांगलादेश में हुए भारतीय हिंदू युवक दीपु चंद्र की हत्या को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर दिल्ली में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया।

बांग्लादेश में हादी की हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दास को पकड़ कर उसकी हत्या कर शव को चौराहे पर टांगकर पहले लाठियां मारी फिर जला दिया। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।