दिव्या मिस्त्री
बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार |
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शाम को समाप्त हो जाएगा। रविवार को पूरे दिन बड़े दिग्गज कोलकाता की सरजमीं पर उतरे। पीएम मोदी ने रोड शो किया तो वहीं दूसरी तरफ दीदी के समर्थन में विपक्ष के नेताओं ने जोर लगाया। तेजस्वी और सीएम हेमंत सोरेन ने प्रचार किया।
पश्चिम बंगाल को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले 26 अप्रैल का दिन हाईवोल्टेज रहा। पीएम मोदी ने कई रैलियों के बाद कोलकाता में रोड शो किया। बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर 'बम-बार्डिंग' की, तो वहीं दूसरी तरफ से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के हमले झेल रही ममता बनर्जी के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने जोर लगाया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वो(भाजपा) सिर्फ चुनाव लड़ने का काम करते हैं और कोई काम नहीं करते हैं। वो बड़े-बड़े दावे करते हैं। सभी राजनीतिक दल यहां चुनावी मैदान में हैं और अपने-अपने तरीकों से अपनी चीजों को जनता के सामने रखते हैं। सोरेन ने कहा कि अब निर्णय जनता करेगी।
बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने टीएमसी के लिए हुगली में प्रचार किया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 मई का इंतजार करें, परिणाम सबके सामने होगा। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं।
तेजस्वी यादव तमिलनाडु के बाद बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। उनके बंगाल दौरे में आई लव यू के पोस्टर भी सामने आए हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ममता दीदी शेरनी की तरह लड़ रही है। बंगाल के आखिरी चरण में कुल 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
राजस्थान